Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का अत्यधिक महत्व होता है. तुलसी सिर्फ पौधा मात्र नहीं है बल्कि इसे माता का दर्जा दिया जाता है और तुलसी माता कहा जाता है. मान्यतानुसार तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय हैं और तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. तुलसी की हर सुबह पंरपंरागत पूजा की ही जाती है, साथ ही धार्मिक कार्यों में तुलसी को शामिल किया जाता है सो अलग. कहते हैं तुलसी वातावरण को शुद्ध करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और इसीलिए सभी को तुलसी पूजन करना चाहिए. हर साल 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन दिवस (Tulsi Diwas) मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर आप भी सभी को तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए तुलसी पूजन दिवस के खास मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और स्टेटस दिए गए हैं.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं | Tulsi Diwas Wishes In Hindi
तुलसी के पत्तों की तरह
आपका जीवन भी पवित्र और खुशहाल रहे
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर घर के आंगन में तुलसी,
तुलसी बड़ी महान है,
जिस घर में होती है तुलसी,
वो घर स्वर्ग समान है.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
हरि को तुम अति प्यारी,
श्याम वर्ण सुकुमारी,
प्रेम अजब है उनका,
तुमसे कैसा नाता,
हमारी विपद हरो तुम,
कृपा करो माता.
आपको तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है
वह घर तीर्थ समान पवित्र होता है.
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
सबसे सुन्दर वो नजारा होगा
दीवारों पर दीयों की माला होगी
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी
और मां तुलसी का पूजन होगा शुभ.
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुलसी की छांव में शांति मिलती है
हर चिंता खुद-ब-खुद ढलती है
जहां तुलसी माता का वास हो
वहां खुशहाली सदा पलती है.
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
जिस आंगन में तुलसी विराजे,
वहां कभी दुख पास नहीं आता.
तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुलसी माता आपके जीवन को
स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दें.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
लसी केवल पौधा नहीं, आस्था का स्वर है
हर पत्ती में छिपा जीवन का अर्थ है
जहां तुलसी है, वहां नकारात्मकता नहीं रहती
यही सनातन संस्कृति का सच्चा मंत्र है.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
हर सुबह तुलसी को प्रणाम करें
हर दिन ईश्वर का स्मरण करें.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
तुलसी माता का जो करता सम्मान
उसका होता जीवन कल्याण.
तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें – Merry Christmas Wishes 2025 LIVE: सांता आए गिफ्ट्स लाए… क्रिसमस डे पर सभी को भेजिए ये खास मैसेजेस, स्टेटस, Quotes और Photos
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 hr agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
4 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
9 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
11 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines