Tulsi Leaves for Hair: आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और काम के तनाव के कारण लोगों के सिर से बाल तेजी से झड़ रहे हैं। आज हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है। इसका एक बड़ा कारण खराब खान-पान और जीवनशैली भी है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। आइए जानते हैं बालों को मजबूत, घना और झड़ने से बचाने के लिए तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें।
ऐसे बनाएं तुलसी हेयर पैक
नारियल तेल और तुलसी- तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। एक बाउल में आंवला पाउडर, नारियल तेल और तुलसी की पत्तियां डालकर उबाल लें। जब यह तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी साफ कंटेनर में भरकर रख लें। आप इस तेल से रोजाना अपने बालों की मालिश कर सकते हैं। यह तेल हेयर फॉल कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है।
तुलसी और नारियल की मलाई- तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें, नारियल की मलाई लें और अब इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल सिल्की हो होंगे और डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Oats Face Pack: सिर्फ सेहत ही नहीं चेहरे की चमक भी बढ़ाता है ओट्स! जानें इसके फेस पैक के फायदे
बालों के लिए तुलसी के फायदे
- तुलसी के इस्तेमाल से बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। इसकी पत्तियां डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी मददगार होती हैं।
- तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को हाइड्रेट करने में मददगार होते हैं।
- आप अपने बालों को साफ करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तुलसी की पत्तियां बालों का झड़ना कम कर सकती हैं, इस समस्या को दूर करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
7 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
8 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
8 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
12 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
13 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
17 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines