हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Oats Cheela Recipe: वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं? तो नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी ओट्स चीला, जानें रेसिपी

विज्ञापन
Oats Cheela

Oats Cheela Recipe In Hindi: ओट्स में फाइबर, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा, प्रोटीन, मैगनीशियम,पोटैशियम, जस्ता,फास्फोरस और सेलेनियम जैसे कई हेल्दी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए ओट्स से बनी चीजों जैसे- मसाला ओट्स या मिल्क ओट्स को लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या कभी आपने ओट्स चीला ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ओट्स चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ये डिश बेस्ट ऑप्शन है। इसको बनाने में भी कुछ ही समय लगता है। ये स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर डिश है, तो चलिए जानते हैं ओट्स चीला (Oats Cheela Recipe) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – माइक्रोवेव में केवल 1.5 मिनट में तैयार करें प्रोटीनयुक्त मग चीज ऑमलेट, ये रही रेसिपी

विज्ञापन

ओट्स चीला बनाने की सामग्री-

  • 2 कप ओट्स
  • बेसन 1 कप
  • 1 कटी हुई हरी मिर्च
  • अजवाइन
  • हरी धनिया
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • स्वादानुसार नमक
  • दही 2 कप

अभी पढ़ें – नाश्ते में हैवी खाना पसंद करते हैं, तो ट्राई करें सिंधी दाल पकवान, ये रही रेसिपी

ओट्स चीला बनाने की रेसिपी- (Oats Cheela Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में ओट्स को भून लें।
  • फिर जब ये थोड़ा सा ठंडा हो जाए तो आप इसको मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में ओट्स पाउडर, बेसन, दही और नमक डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर नॉर्मल घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हरी धनिया, कटा हुआ प्याज और अजवाइन डालें।
  • फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप एक पैन को थोड़े से तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • फिर आप इस पर तैयार घोल को फैलाकर चीला तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
  • अब आपका हेल्दी ओट्स चीला बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola