Indian Healthy Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और स्वादिष्ट हो, तो पूरा दिन चुस्ती और ताजगी से भर जाता है. आजकल लोग ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बने, पेट को हल्का रखे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे. ऐसे में मूंग दाल से बना एक खास नाश्ता आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. मूंग दाल और पनीर से बना ये नाश्ता न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है और वजन पर नजर रखने वालों के लिए भी एक स्मार्ट चॉइस माना जाता है.
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में क्यों नहीं लेकर जा सकते नारियल? जानिए क्या है इस प्रतिबंध की असल वजह
प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर हेल्दी रेसिपी
मूंग दाल को हल्का और आसानी से पचने वाला माना जाता है, जिससे गैस या एसिडिटी की परेशानी नहीं होती. इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है. वहीं, पनीर और सफेद तिल से मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी सरल और आसानी से मिलने वाली है. इसके लिए धुली हुई हरी मूंग दाल, पनीर, सफेद तिल, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक और हरा धनिया लिया जाता है. यह नाश्ता लो फैट और हाई फाइबर होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है.
घर पर ऐसे बनाएं ये रेसिपी
- सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें.
- सुबह भीगी हुई दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सर में पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो.
- अब इस बैटर में नमक, हल्दी, जीरा, सफेद तिल और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं.
- तवा गरम करें और उसपर हल्का सा तेल लगाएं.
- एक करछी बैटर डालकर गोल फैलाएं, फिर ऊपर से कद्दूकस किया पनीर डालें और हल्का दबाएं.
- फिर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें और जब अच्छे से सिक जाएं, तो उसे प्लेट में निकाल लें और हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ मजे से खाएं.
यह भी पढ़ें: माचिस के डिब्बे जैसे घरों में सिमटता सुकून, आखिर क्यों ‘सिकुड़ती’ जा रहीं फ्लैट्स की बालकनियां?
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines