Clay Face Mask For Glowing Skin: डल और रूखी सूखी त्वचा देखने में बहुत खराब दिखती है जिससे आपकी पर्सनालिटी पर बहुत बुरा असर होता है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ Face Pack लेकर आए हैं। जिसको आप स्किन केयर में शामिल करके ड्राय स्किन, ऑयली स्किन, एक्ने और रंगत सुधारने जैसी कई स्किन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के Face Packs के बारे में-
Herbals Oil Clear Mud Pack
इस Face Pack में मिनरल्स से भरपूर क्ले और कई हर्ब्स भी मौजूद होते हैं। ये फेस पैक आपकी त्वचा में गहराई तक जाकर सफाई करता है जिससे आपकी त्वचा तरोताजा दिखती है। इसके उपयोग से ब्लैक हेड्स और डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है।
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए फेस पर लगाएं मेथी दाना, हर कोई देखता रह जाएगा
Chamomile & White Tea Glow-Getter Face Mask
इस Face Pack में केमोमाइल, टी लीफ एक्सट्रैक्ट और अन्य हर्ब्स के गुण मौजूद होते हैं। इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है। इसके पोषक तत्व त्वचा को पोषण देकर धूप, अन्य ऑक्सीडेटिव से त्वचा के नुकसान को दूर करने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा को हाइड्रेट करके हेल्दी बनाए रखने में भी सहायता करता है।
Coffee De Tan Face Pack Mask
ये एक क्रीमी क्ले बेस्ड कॉफी फेस मास्क है। इस फेस मास्क को काओलिन क्ले, मुल्तानी मिट्टी और बेंटोनाइट क्ले, अरेबिक कॉफी और अर्गन ऑयल की मदद से तैयार किया जाता है। ये फेस पैक आपके पोर को साफ करने, टैन रिमूवल, एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और एक्ने हटाने में सहायक साबित होता है।
अभी पढ़ें – करवाचौथ ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पर लगाएं अमरूद, ये रही इस्तेमाल की विधि
Charcoal, Coffee and Clay Face Mask
इस Face Pack में कॉफी और स्पेशल एक्टिवेटेड चारकोल मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें पपीता, मलबेरी और खीरा जैसे फलों के गुण मौजूद होते हैं। इस फेस पैक को त्वचा की गहराई तक जाकर साफ करता है। ये आपकी त्वचा से गंदगी, ब्लैक हेड्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है जिससे आपको एक चमकदार त्वचा प्राप्त होती है।
Bamboo Charcoal Face Mask
ये फेस पैक त्वचा को डीटॉक्सीफाई करके उसे कोमल और रेडिएंट बनाने में मददगार साबित होता है। बंबू चारकोल आपकी त्वचा के पोर्स से गंदगी को हटाने में काफी असरदार होता है। इसके साथ ही इसमें एलोवेरा, शिया बटर और केओलीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होती हैं। इस फेस पैक की मदद से आपको नैचुरल शाइनिंग स्किन प्राप्त होती है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines