Chilly Appe Recipe In Hindi: अप्पा एक बहुत लोकप्रिय दक्षिण भारतीय आहार है जोकि पचाने में बहुत हल्की होती है इसलिए इसको लोग नाश्ते या स्नैक में खाना पसंद करते हैं। इसलिए अप्पे की कई वैराइटीज आपको आसानी से मिल जाती हैं जैसे- मैदा अप्पा या सूजी अप्पा आदि। लेकिन क्या कभी आपने चिली अप्पे खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिली अप्पे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप स्पाइसी खाना पसंद करते हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट है। ये स्वादिष्ट और चटपटी होती है, तो चलिए जानते हैं चिली अप्पे (Chili Appe Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – शाम की हल्की भूख को शांत करें रेस्टोरेंट स्टाइल दही के शोले बनाकर, जानें रेसिपी
चिली अप्पे बनाने की सामग्री-
- सूजी या रवा 1 कप
- दही आधा कप
- नमक आधा चम्मच
- पानी आधा कप
- बेकिंग सोडा आधा चम्मच
- तेल
- प्याज 1 बारीक कटा
- हरी शिमला मिर्च आधा छोटा कप बारीक कटी
- येलो पेपर आधा छोटा कप बारीक कटी
- रेड पेपर आधा छोटा कप बारीक कटी
- रेड चिली लॉल
- ग्रीन चिली सॉस
- शेजवान चटनी
- सोया सॉस
- विनेगर
- टोमैटो कैचअप
- हरी प्याज बारीक कटी
अभी पढ़ें – श्राद्ध के लिए प्रसाद में बनाएं गुजराती फाडा लापसी, ये रही झटपट बनाने की रेसिपी
चिली अप्पे बनाने की रेसिपी- (Chili Appe Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में एक कप सूजी डाल दें।
- फिर आप इसमें आधा कप दही, आधा चम्मच नमक, आधा कप पानी और आधा चम्मच बेकिंग सोडा/फ्रूट सॉल्ट डालें।
- इसके बाद आप अप्पे के सांचों को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- फिर आप इस तैयार बैटर को अप्पे के सांचों में डालकर अच्छी तरह से ढक दें।
- इसके बाद आप इसको करीब 3 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- फिर आप पैन का ढक्कन हटाकर इनके ऊपर हल्का-हल्का सा तेल लगाएं।
- इसके बाद आप इनको दूसरी तरफ से पलटकर करीब 2 मिनट तक पका लें।
- फिर आप इनको निकालकर एक बाउल में रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें बारीक कटा अदरक, 1 चम्मच बारीक लहसुन और कटा प्याज डालें।
- इसके बाद आप इनको सुनहरा भूरा होने तक थोड़ी देर भून लें।
- फिर आप इसमें आधा कप से कम बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें येलो पेपर, रेड बेल पेपर और सोया सॉस डालकर मिला लें।
- फिर आप इसमें सॉस और कॉर्न स्टार्च डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें अप्पे और थोड़ी सी बारीक कटी हरी प्याज डाल कर मिला लें।
- अब आपके टेस्टी चिली अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines