Tips To Keep Fruits Fresh: फ्रूट्स खाना किसको पसंद नहीं होता है. कुछ अपनी स्किन को सुदंर और ग्लोइंग बनाने के लिए इसका सेवन करना पसंद करते हैं तो कुछ हेल्थ और के चक्कर में रोजाना अपनी डाइट में फलों को रखते हैं. लेकिन ऐसा कई बार होता है कि जब भी फ्रटूस को काटा जाए तो वह काले पड़ जाते हैं और दिखने में एकदम खराब और बासी लगते है. जिसके चलते लोग इसको खाने से बचते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं घंटो तक फ्रटूस को फ्रेश रखना तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में जिसे आप रोजाना कि जिंदगी में कर सकते हैं. साथ ही यह आपके लिए काफी ज्यादा मददगार भी हो सकते हैं.
इन ट्रिक्स से रखें फलों को फ्रेश | Tricks to Keep Fruits Fresh
नींबू का रस मिलाएं
अगर आपके फल काटने के बाद काले पड़ जाते हैं को इसके लिए आप काटे हुए फल जैसे सेब, नाशपाती या पपीता पर थोड़ी मात्रा में नींबू का रस डाल दें. या तो फलों को नींबू के रस वाले पानी में कुछ देर डालकर रख दें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड ऑक्सीडेशन (फल का काला पड़ना) को रोकता है.
यह भी पढ़ें – Gym जाते हैं तो गर्मियों में कभी ना करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने कहा हर जिम फ्रीक को पता होनी चाहिए ये बातें
सर्द पानी में रखें
कटे हुए फल को थोड़े ठंडे पानी में डालकर फ्रिज में स्टोर करें. यह उन्हें घंटों तक फ्रेश और रंग-बिरंगा बनाए रखता है. साथ ही टेस्ट एकदम ताजा जैसे लगता है.
एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें
कटे हुए फलों को हमेशा एयरटाइट डिब्बे या कंटेनर में स्टोर करके रखें. इससे हवा में ऑक्सीजन नहीं जाती और फल जल्दी बासी या काले नहीं होते.
यह भी पढ़ें – चेहरे की ढीली स्किन को कैसे टाइट करें? यहां जानिए घर पर बने किस फेस पैक से झुर्रियां होने लगेंगी कम
सोडा या नमक के हल्के पानी में डुबोएं
1 कप पानी में आधा चम्मच नमक या बेकिंग सोडा डालकर कटे हुए फल को 2–3 मिनट डुबोएं, फिर फ्रिज में स्टोर करें. यह फलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
3 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
8 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
8 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
9 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
10 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
12 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines