Trending Lipsticks Shades: किसी भी मेकअप रूटीन का लिपस्टिक एक बेहद खास हिस्सा होता है, फिर चाहे आपका मेकअप किसी तरह का क्यों ना हो। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि लिपस्टिक आपके लुक को न सिर्फ पूरा करती है बल्कि ये आपके सौंदर्य को भी निखारती है। हर साल कई सारे शेड की लिपस्टिक कॉस्मेटिक मार्केट में उतारी जाती हैं, जिसमें से कुछ ही ऐसे शेड्स होते हैं, जिन्हें महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। साल 2023 में भी कई लिपस्टिक शेड्स महिलाओं की पसंद बने हैं, आज हम आपको को इस साल की टॉप 5 लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिसे महिलाओं ने काफी पसंद किया है।
2023 की टॉप 5 लिपस्टिक शेड
1. इस साल मेबेलिन न्यूयॉर्क (Maybelline New York) का क्रीमी मैट्स कलेक्शन (Creamy Mattes Collection) महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर रहा। इंटरनेट पर मिले रिव्यू के अनुसार ये होंठों को सुखाए बिना एक मखमली फिनिश देता है। इसके अलावा क्रीमी मैट्स बजट के अंदर का है। इसकी कीमत 300 से शुरू हो 700 रुपए तक रहती है।
2. नायका कॉस्मेटिक्स (Nykaa Cosmetics) ने इस साल अपने सो मैट! रेंज (So Matt! Range) में कई नए शेड लॉन्च किये हैं। सो मैट! रेंज की इन नई में भी इफेक्टिव क्वालिटी और स्ट्रेंथ है। जिसकी वजह से ये भारत की आम महिलाओं के बीच भी काफी पॉपुलर है। सो मैट! रेंज की कीमत 300 से शुरू हो 800 रुपए तक है।
https://twitter.com/JanhviKUniverse/status/1723682504928870895
3. बात अगर पावर बुलेट मैट (Power Bullet Mat) की हो तो उसमे हुडा ब्यूटी (Huda Beauty) की लिपस्टिक को कोई टक्कर नहीं दे सकता। हुडा ब्यूटी की पावर बुलेट मैट की खासियत ये है कि मैट की शाइनिंग के साथ होंटों के लिए काफी आरामदायक है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में ये आपको 1,500 से लेकर 2,500 रुपए तक में मिल जाएगी।
4. बॉबी ब्राउन ने इस साल लक्स लिप कलर (Luxe Lip Color) को लॉन्च किया था। बॉबी ब्राउन की लक्स लिप कलर का कलेक्शन बहुत ही शानदार है। ये आपकी सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आपके होंठों को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड भी रखते हैं। इसकी गुणवत्ता देखकर लगता है कि ये लिपस्टिक पैसे खर्च करने लायक है। आप 2,500 से लेकर 4,000 रुपए तक में ऑनलाइन और ऑफलाइन इसे खरीद सकते हैं।
5. अगर आपको लिपस्टिक के कई सारे शेड एक जगह पर एक साथ चाहिए तो कलरबार से अच्छा कुछ नहीं है, लेकिन कलरबार की सिनफुल मैट लिपस्टिक- 012 सेक्सी (Colorbar Sinful Matte Lipstick – 012 Sexy) इस साल महिलाओं के बीच काफी पंसद की गई। ये लिपस्टिक सॉफ्ट मैट टच के साथ एक शानदार फिनिशिंग देती हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में ये आपको 250 से लेकर 7500 रुपए तक में मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
13 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
20 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines