हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Diwali 2025: दिवाली पर इस तरह बनाएं फूलों की रंगोली, घर की चौखट से लेकर आंगन तक महक उठेगा हर कोना

Diwali Rangoli Ideas: दिवाली पर कई ऐसे लोग हैं जो अपने घर में सुंदर सी रंगोली बनाते हैं. साथ ही रंगों और फूलों से अपने घर को सजाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपने घर की चौखट या आंगन में रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो आइए देखते हैं ट्रेंडिंग रंगोली डिज़ाइन जिन्हें आप इस बार बना सकते हैं.

विज्ञापन
रंगीन फ्लोर डिजाइन्स से बदलें चौखट. Image Source Social Media

Diwali Trending Rangoli Ideas: दिवाली का त्योहार न सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का, बल्कि रचनात्मकता और सजावट का भी प्रतीक होता है. इस मौके पर रंगोली बनाना एक ऐसी परंपरा है, जो हर घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. कई लोग रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और दीयों से अपने आंगन, दरवाजे या घर की चौखट को सजाते हैं. अगर आप भी इस दिवाली कुछ खास और सुंदर रंगोली डिजाइन्स बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ट्रेंडिंग और (Trending Rangoli Design) आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज जिन्हें आप कम समय और साधारण सामग्री से भी आसानी से बना सकते हैं.

दिवाली रंगोली डिजाइन | Diwali Rangoli Design

उरली फूल रंगोली

अगर आप इस दिवाली कुछ सौम्य और सुंदर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो आप इस तरह की रंगोली बना सकते हैं, जिसमें उरली बाउल (Urli Bowl) की मदद से रंगोली की सुंदरता और भी बढ़ाई जा सकती है.

गेंदे और गुलाब से रंगोली

दिवाली पर आप गुलाब और गेंदे के फूलों की मदद से रंगोली बना सकते हैं. यह एक अलग तरह की डिज़ाइन है, जिसे आप अपनाकर अपने आंगन और चौखट को अनोखे तरीके से सजा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दीवाली में चाहते हैं बर्तनों को चमकाना? अपनाएं ये ट्रिंक, आ जाएगी गजब की शाइन

दियों से लगाएं रंगोली में रौनक

अगर आप चाहें तो इस तरह की रंगोली को घर के किसी भी कोने में बना सकते हैं. इसके साथ ही रंगोली में रौनक लाने के लिए आप दीयों का उपयोग कर सकते हैं. इससे आपकी रंगोली बेहद सुंदर लगेगी.

विज्ञापन

रंगीन रंगोली

आप घर की चौखट पर बड़ी सी फूल के आकार की रंगोली बना सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगती है. साथ ही अलग-अलग रंगों के फूल इसमें और भी रौनक भर देते हैं, जो दिवाली की सजावट के लिए एकदम बेहतरीन विकल्प है.

राम नाम की रंगोली

अगर आप कुछ अलग रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप थाल में फूलों से “राम” नाम की रंगोली बना सकते हैं. यह बहुत ही सुंदर और विशेष लगती है और आपकी दिवाली में भक्तिभाव और रौनक दोनों ले आती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घर में इस तरह बनाएं Cleaning Liquid, दिवाली पर चमक जाएगा आपका आशियाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola