Trekking in Monsoon Tips: मानसून में लोगों को ट्रेकिंग पर जाना काफी पसंद होता है, लेकिन यह मौसम फिसलन और कीचड़ भरा होता है। ऐसे में पहाड़ों पर जाने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने फैंस के साथ शेयर किए ट्रेकिंग के अपने अनुभव से सीखे हुए कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स, जो आपकी अगली ट्रिप में बहुत काम आएंगे।
एक्ट्रेस निमरत कौर को एडवेंचर का बहुत शौक है। इन दिनों वे सह्याद्री पर्वत पर ट्रेकिंग कर रही हैं। ये पर्वत श्रृंखला महाराष्ट्र, गुजरात, केरल जैसे राज्यों के बीच हैं। एक्ट्रेस ने यहां से हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने मानसून के लिए ट्रेकिंग टिप्स बताएं हैं।
फोटो कैसे खिंचवाएं
निमरत के अनुसार, हमें ट्रेकिंग पर हमेशा बैठकर फोटोज खिंचवानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों पर चिकनाई होती है। खड़े होकर फोटो के लिए पोज देते समय पैर फिसल सकता है और आप गिर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: कैल्शियम सप्लीमेंट्स से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, नई रिसर्च में क्या पाया गया?
अगला कदम कब रखें
एक्ट्रेस ने लिखा, “अगला कदम तब रखें जब पहला सही हो।” इसका मतलब है कि जब आपका एक पैर चढ़ाई के समय सही स्थिर हो, तभी दूसरे पैर को आगे बढ़ाकर अगला कदम रखें। इन चिकने रास्तों पर पैर फिसला तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
सूखी जगह पर वीडियो-फोटो शूट करें
यह सलाह उनकी सबसे जरूरी और अहम सलाह है। उन्होंने बताया कि हमें पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करने के लिए सूखी जगह चुननी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि वीडियो बनाते समय हमारा ध्यान भटक सकता है। सूखी सतह होने से आपका पैर जमा रहेगा और आप गिरने से बच सकते हैं।
चमकीले कपड़े पहने
निमरत कहती हैं, जब भी किसी ऐसी जगहों पर जाना हो, जो आम लोगों से दूर हो, तो वहां चमकीले और चटक रंगों के कपड़े पहनना सही रहता है। इस सलाह से उनका तात्पर्य था कि भगवान न करें, यदि आप गिर जाएं और खुद वापस लौटने की हालत में न हों, तो उस परिस्थिति में रेस्क्यू टीम आपको जल्दी ढूंढ सकेगी।
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने बताया कि चाहे कितने भी महंगे जूते और कपड़े खरीद लें, अगर आपने ज्यादा जल्दबाजी दिखाई तो परिणाम गलत भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Symptoms: एसिडिटी… हार्ट अटैक का अनदेखा संकेत, जानिए कैसे रखें अपने दिल का ख्याल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
25 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines