Travel Insurance Tips: फ्लाइट कैंसिल होने से लेकर बैग खोने तक, ट्रैवल इंश्योरेंस रखेगा पूरा ख्याल…अभी करें अप्लाई

How To Apply Travel Insurance: ट्रैवल करते वक्त हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर आपके पास ट्रैवल इंश्योरेंस हैं तो सफर थोड़ा राहत भरा हो सकता है. अप्लाई करने के लिए आपके बस कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे.

How To Apply Travel Insurance in hindi

ट्रैवल इंश्योरेंस कैसे अप्लाई करें? Image Credit- Freepik

How To Get Travel Insurance: घूमने के शौकीन हमेशा नए ठिकाने की तलाश में रहते हैं. कभी घरेलू तो कभी अंतर्राष्ट्रीय ट्रिप पर निकल पड़ते हैं. लेकिन सफर जितना मजेदार होता है, ध्यान भी उतना ही देना होता है. फ्लाइट कैंसिल होना, सामान खो जाना या अचानक तबीयत बिगड़ जाना, ये सारी चीजों पलभर में ट्रिप का मजा कर देती हैं. ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस आपके सफर का सबसे भरोसेमंद साथी बन जाता है. यह न सिर्फ आपके पैसे बचाते है, बल्कि परेशानी से भी बाहर निकालता है. अगर आपके पास ट्रैवल इंश्योरेंस नहीं है तो आज ही हमारे बताए गए तरीके से अप्लाई करें. 

विज्ञापन

फ्लाइट कैंसिल होने पर करेगा मदद 

अगर आपकी फ्लाइट किसी वजह से कैंसिल हो जाए या घंटों लेट हो, तो ट्रैवल इंश्योरेंस आपको पैसे रिफंड करवाने में मदद करेगा. इससे जेब पर अचानक आने वाला भारी खर्च कम हो जाता है.

विज्ञापन

बैग या सामान खोने पर आएगा काम 

ट्रैवल के दौरान बैग खोना आम बात है. लेकिन अगर आपके पास इंश्योरेंस है तो इसकी पॉलिसी के तहत आपको मुआवजा मिल सकता है. यह ऑप्शन इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए काम करता है. 

विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी में कवर 

अगर ट्रिप के दौरान आपको बीमारी या एक्सीडेंट हो जाए, तो ट्रैवल इंश्योरेंस मेडिकल खर्च उठाने में मदद करता है. कुछ पॉलिसी तो कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की भी सुविधा देती हैं, जिससे इलाज करवाना आसान हो जाता है.

पासपोर्ट खोने करेगा गाइड

इसका फायदा एक यह भी है कि ट्रैवल इंश्योरेंस पासपोर्ट खोने पर गाइड करेगा. इसमें बीमा का ऑप्शन होता भी होता है, जो अस्थायी पासपोर्ट या नया पासपोर्ट बनवाने का खर्च भी देता है. बस आपको शिकायत वक्त पर करनी होगी, ताकि सारा काम वक्त पर किया जा सके.

विज्ञापन

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई? 

जानकारी भरनी होगी. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म फिल करना होगा. हालांकि, आपको एजेंट से इंश्योरेंस की सारी डिटेल पहले ही पूछ लेनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ