Travel Destination: डेस्टिनेशन वेडिंग करने का मन किसका नहीं करता! आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी शादी ग्रैंड हो। इसके लिए लोग अलग-अलग जगहों पर जाकर शादी करते हैं और उस खास पल को और भी ज्यादा खुशनुमा और यादगार बना देते हैं। यह पल सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के लिए ही नहीं, बल्कि आए हुए मेहमानों के लिए भी काफी यादगार हो जाता है। अगर आपकी भी शादी की तारीख आने में कुछ ही महीने हैं और आप भी कहीं बाहर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ रोमांटिक जगहों के बारे में।
अमाल्फी कोस्ट, इटली
इटली का यह समुद्री किनारा अपनी नैचुरल सुंदरता और रोमांटिक वाइब के लिए काफी जाना जाता है। पहाड़ों के किनारे बसे खूबसूरत गांव, नीला समंदर और क्लासिक इटालियन आर्किटेक्चर इसे एक परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं। आप चाहें तो अपनी शादी के लिए इस जगह का चुनाव कर सकते हैं।
सैंटोरिनी, ग्रीस
सफेद और नीले घरों वाला यह द्वीप सूर्यास्त के समय बेहद सुंदर दिखता है। यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट है, खासकर जो एक सिंपल, एलीगेंट और सीनिक वेडिंग चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो यहां आने का सोच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: अगस्त में छुट्टियां हैं? ये 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार
बाली, इंडोनेशिया
बाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ट्रॉपिकल वाइब्स और आध्यात्मिक शांति के लिए जाना जाता है। बीच वेडिंग से लेकर जंगल के बीच शादी बाली में हर स्वाद के लिए कुछ न कुछ खास है। यह जगह वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए एकदम बेस्ट मानी जाती है।
लेक कोमो, इटली
लेक कोमो रोमांस और शाही अनुभव का संगम है। यहां के प्राचीन महल, झील के किनारे के व्यू और इटालियन लग्जरी आपकी शादी को एक यादगार अनुभव बना सकते हैं।
पेरिस, फ्रांस
पेरिस ‘लव सिटी’ के नाम से जाना जाता है। पेरिस में शादी करना हर कपल का सपना होता है। अगर आपका बजट अच्छा है तो आप यहां आकर अपनी शादी रचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: इस बार की छुट्टियों में कुछ खास चाहते हैं? ये रिसॉर्ट्स हैं आपके लिए परफेक्ट
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
11 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
14 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
21 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines