हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Travel Destination: अगस्त में छुट्टियां हैं? ये 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार

क्या आप भी हैं घूमने के शौकीन और अगस्त का कर रहे हैं प्लान? तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जाने का सोच सकते हैं, और अपने पलों को बना सकते हैं यादगार।

विज्ञापन

Travel Destination: अगस्त का महीना घूमने-फिरने के लिए एक बेहतरीन समय होता है। मॉनसून के कारण मौसम सुहावना रहता है, हरियाली अपने चरम पर होती है और कई जगहों पर त्योहारों का माहौल भी देखने को मिलता है।अगर आप भी अगस्त में छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं या किसी नए डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं उन खास जगहों के बारे में जहां घूमकर आप अपने सफर को बना सकते हैं यादगार और प्रकृति की खूबसूरत वादियों में खो सकते हैं।

कन्याकुमारी

भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा कन्याकुमारी, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा एक ही जगह से समुद्र के बीच देख सकते हैं। अगर आप शांति पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

नागालैंड

अगर आप कुछ हटकर और शांत जगह की तलाश में हैं तो नागालैंड जरूर जाएं। यहाँ की हरी-भरी वादियां, समृद्ध संस्कृति और लोक नृत्य आपको एक नई दुनिया का अनुभव देंगे। अगस्त में यहां का मौसम ठंडा और ताजगी भरा होता है। आप यहां अपने दोस्तों या तो पार्टनर के साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Travel destination: नई शादी और रोमांस का तड़का? जानिए 2025 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन

वायनाड

Image Source Freepik

केरल में स्थित वायनाड अगस्त के महीने में हरियाली और बारिश से चमक उठता है। यहां के झरने, कॉफी प्लांटेशन और ट्रैकिंग स्पॉट प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आप यहां अपनी पार्टनर या तो पत्नी को लेकर आ सकते हैं और थोड़ा अच्छा समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

बूंदी

राजस्थान का यह छोटा-सा शहर अपने किलों, बावड़ियों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। अगस्त में हल्की बारिश के कारण यहां की हवेलियां और महल और भी सुंदर दिखते हैं। यह जगह इतिहास और शांति दोनों पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है। अगर आप शांति वाली जगह का सोच रहे हैं तो ये जगह आपके लिए है।

ये भी पढे़ं- Travel Destination: घूम चुके हैं वादियां? अब चलिए इन पवित्र धार्मिक जगहों की ओर, मिलेगा परम शांति का अनुभव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola