---विज्ञापन---

दुनिया के 5 टूरिस्ट प्लेस जहां नहीं मिलती पैर रहने की जगह; फिर भी क्यों जाते हैं पर्यटक?

World Most Overcrowded Tourist Destination: गर्मियों की छुट्टियों में क्या आप भी विदेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं दुनिया के 5 ऐसे टूरिस्ट प्लेस के बारे में, जहां जाकर आप अपने वेकेशन को एन्जॉय कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

World Most Overcrowded Tourist Destination: दुनिया में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर समय भीड़ रहती है। यहां तक की लोगों के पैर रखने की भी जगह नहीं होती है। लेकिन उनकी खूबसूरती लोगों का मन इस तरह से मोह लेती है कि वो वहां जाए बिन रह भी नहीं पाते हैं। ऐसे ही 5 टूरिस्ट प्लेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास

---विज्ञापन---

एम्सटर्डम, नीदरलैंड

नीदरलैंड में मौजूद एम्सटर्डम शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहां के कई नाइटक्लब दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां पर एक से बढ़कर एक कई नहरें भी हैं, जिसके किनारे बैठकर आप पूरा दिन बिता सकते हैं। इसी वजह से यहां सालभर भीड़ देखने को मिलती है।

---विज्ञापन---

वेनिस, इटली

इटली में मौजूद वेनिस एक ऐतिहासिक शहर है। जो अपनी वास्तुकला और लेक के लिए जाना जाता है। हर साल वेनिस घूमने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इसके अलावा यहां का रैगाटा खेल भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर आते हैं।

---विज्ञापन---

बार्सिलोना, स्पेन

स्पेन में मौजूद बार्सिलोना शहर पर्यटकों को अपनी वास्तुकला और समुद्र तटों के लिए आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें और मंदिर भी हैं, जो लोगों का मन मोह लेती हैं।

---विज्ञापन---

सेंटोरिनी, ग्रीस

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए सेंटोरिनी एक बेस्ट ऑप्शन है। कहा जाता है कि ग्रीस के सेंटोरिनी में दुनिया के सबसे अच्छे समुद्र तट हैं। जहां आकर आपको शांति का अहसास होगा। इसके अलावा यहां का खाना भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

---विज्ञापन---

बाली, इंडोनेशिया

इस समय लोगों के बीच इंडोनेशिया का द्वीप समूह बाली काफी लोकप्रिय बना हुआ है। यहां पर खूबसूरत-खूबसूरत कई समुद्र तट हैं। अगर आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही प्रकृति को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा यहां पर कई प्राचीन मंदिर भी है, जो काफी मनमोहक हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

First published on: May 19, 2024 05:17 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola