Udaipur: जब भी रोमांस की बात होती है तो पेरिस का नाम सबसे पहले आता है। एफिल टॉवर के नीचे हाथों में हाथ डाले कपल्स, सीन नदी के किनारे रोमांटिक वॉक और कैफे में धीमी आवाज में बजता संगीत यह सब पेरिस को प्रेमियों का शहर बनाता है। लेकिन क्या असली प्यार सिर्फ चमक-दमक में ही बसता है? अगर आप सच्चे और रॉयल प्यार का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको उदयपुर आना चाहिए जो सिर्फ दिखावे का रोमांस नहीं बल्कि दिल से जुड़े रिश्तों की गहराई को बयां करता है।
प्यार की झीलों का शहर
उदयपुर को सिर्फ ‘झीलों का शहर’ कहकर इसकी खूबसूरती को कम नहीं आंका जा सकता। यह राजाओं के अमर प्रेम, अनोखी कहानियों और शाही विरासत से सजी एक प्रेम कहानी है। पेरिस जहां भीड़-भाड़ और आज के समय की चीजों से भरा है वहीं उदयपुर की झीलों के किनारे बैठकर आप शांति, अपनापन और असली प्यार महसूस कर सकते हैं।
उदयपुर में प्यार को जीने की 5 बेहतरीन जगहें
- लेक पिछोला: पेरिस में सीन नदी की रोमांटिक वॉक फेमस है लेकिन उदयपुर की लेक पिचोला में बोट राइड किसी भी रोमांटिक फैंटेसी से कम नहीं है। जब सूरज झील में सुनहरा रंग बिखेरता है और हवा में हल्की ठंडक होती है तब आपको लगेगा कि प्यार और भी गहरा हो गया है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सनसेट बोट राइड पर जाएंगे तो यह जिंदगी भर की खूबसूरत याद बन जाएगी।
- सिटी पैलेस: पेरिस में शाही महल नहीं लेकिन उदयपुर का सिटी पैलेस हर दीवार और हर खिड़की से एक प्रेम कहानी सुनाता है। अगर आप अपने रिश्ते में रॉयल फील चाहते हैं तो यहां आकर एक-दूसरे की आंखों में खो जाइए।
- सज्जनगढ़ पैलेस: अगर आपको बादलों के बीच खड़े होकर अपनी लव स्टोरी में कुछ पल जोड़ने है तो सज्जनगढ़ पैलेस एकदम परफेक्ट जगह है। यहां से दिखने वाला नजारा उदयपुर के झीलों और पहाड़ों की खूबसूरती को और भी जादुई बना देता है। अगर आप अपने पार्टनर को किसी खूबसूरत जगह प्रपोज करना चाहते हैं तो यह जगह सबसे बढ़िया है।
- जग मंदिर: लेक पिछोला के बीचों बीच स्थित यह शानदार महल एक सच्ची प्रेम कहानी की मिसाल है। कहा जाता है कि मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल ने यहां अपने शुरुआती प्रेम के कुछ अनमोल पल बिताए थे। अगर आप अपनी लव स्टोरी को ऐतिहासिक टच देना चाहते हैं तो जग मंदिर में एक खास डेट जरूर प्लान करें।
- अंब्रई घाट: अगर आप भीड़-भाड़ से दूर बस अपने प्यार को महसूस करना चाहते हैं तो अंब्रई घाट पर बैठ जाइए। यहां से सिटी पैलेस और झील का ऐसा नजारा दिखता है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। रात के समय यहां का नजारा गोल्डन लाइट्स और पानी में पड़ती उनकी परछाई से और भी रोमांटिक हो जाता है।
क्यों उदयपुर में रोमांस करना पेरिस से अलग है?
- पेरिस सिर्फ रोमांटिक है लेकिन उदयपुर प्रेम की गहराई को महसूस कराएगा।
- पेरिस में भीड़ है लेकिन उदयपुर में शांति और सुकून है।
- पेरिस में कैफे डेट्स फेमस हैं लेकिन उदयपुर की झीलों के किनारे बिताए पल दिल को ज्यादा छू जाएंगे।
- पेरिस आज के समय के लिए है लेकिन उदयपुर ऐतिहासिक प्रेम कहानियों का गवाह है।
उदयपुर में रोमांटिक ट्रिप प्लान कैसे करें?
फरवरी में जब मौसम सुहाना होता है और झीलों का पानी प्यार भरी ठंडक देता है तो यहां घूमने का सबसे अच्छा मौका होता है। आप यहां सनसेट होने पर बोट राइड कर सकते हैं। झील किनारे डिनर कर सकते हैं। हाथों में हाथ डालकर बाजारों में घूम सकते हैं।
पेरिस में प्यार सिर्फ दिखता है लेकिन उदयपुर में प्यार महसूस होता है। अगली बार जब आपको लगे कि प्यार को एक नई परिभाषा देने की जरूरत है तो एफिल टॉवर की टिकट भूल जाइए और उदयपुर की तरफ जाइए जहां रोमांस सिर्फ एक एहसास नहीं बल्कि एक जीवनशैली है।
यह भी पढ़ें: Maldives में कैसे मिलेगा शार्क के साथ तैरने का रोमांच? दोस्ती में इस तरह बदलेगा डर
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
9 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
10 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
25 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
27 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
30 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
32 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
33 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
41 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
43 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
44 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines