News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Udaipur: जब भी रोमांस की बात होती है तो पेरिस का नाम सबसे पहले आता है। एफिल टॉवर के नीचे हाथों में हाथ डाले कपल्स, सीन नदी के किनारे रोमांटिक वॉक और कैफे में धीमी आवाज में बजता संगीत यह सब पेरिस को प्रेमियों का शहर बनाता है। लेकिन क्या असली प्यार सिर्फ चमक-दमक में ही बसता है? अगर आप सच्चे और रॉयल प्यार का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको उदयपुर आना चाहिए जो सिर्फ दिखावे का रोमांस नहीं बल्कि दिल से जुड़े रिश्तों की गहराई को बयां करता है।
उदयपुर को सिर्फ ‘झीलों का शहर’ कहकर इसकी खूबसूरती को कम नहीं आंका जा सकता। यह राजाओं के अमर प्रेम, अनोखी कहानियों और शाही विरासत से सजी एक प्रेम कहानी है। पेरिस जहां भीड़-भाड़ और आज के समय की चीजों से भरा है वहीं उदयपुर की झीलों के किनारे बैठकर आप शांति, अपनापन और असली प्यार महसूस कर सकते हैं।
फरवरी में जब मौसम सुहाना होता है और झीलों का पानी प्यार भरी ठंडक देता है तो यहां घूमने का सबसे अच्छा मौका होता है। आप यहां सनसेट होने पर बोट राइड कर सकते हैं। झील किनारे डिनर कर सकते हैं। हाथों में हाथ डालकर बाजारों में घूम सकते हैं।
पेरिस में प्यार सिर्फ दिखता है लेकिन उदयपुर में प्यार महसूस होता है। अगली बार जब आपको लगे कि प्यार को एक नई परिभाषा देने की जरूरत है तो एफिल टॉवर की टिकट भूल जाइए और उदयपुर की तरफ जाइए जहां रोमांस सिर्फ एक एहसास नहीं बल्कि एक जीवनशैली है।
यह भी पढ़ें: Maldives में कैसे मिलेगा शार्क के साथ तैरने का रोमांच? दोस्ती में इस तरह बदलेगा डर
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।