आम तौर पर हम सोचते हैं कि इंटरनेशनल ट्रिप सिर्फ उन्हीं के नसीब की बात है, जिनके पास बेशुमार दौलत है, लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है. अगर परफेक्ट प्लानिंग, बजट फ्लाइट्स और किफायती होटल्स का सहारा लें, तो 50 हजार के बजट में विदेश यात्रा की जा सकती है. आइए जानते हैं कि 4 दिन की छुट्टी में आप कहां-कहां का प्लान बना सकते हैं.
1. कंबोडिया
कंबोडिया भी बजट ट्रिप की लिस्ट में शामिल एक डेस्टिनेशन है. ‘वीजा ऑन अराइवल’ का खर्च लगभग 2700 रुपये हो सकता है. रहने का खर्च लगभग 2000 रुपये पर नाइट और खाने का खर्च तकरीबन 1,200 रोज़ाना हो सकता है. राउंड ट्रिप फ्लाइट का खर्च लगभग 23000 हो सकता है, और घूमने-फिरने के लिए रोजाना लगभग 2500 रुपये का खर्च आ सकता है.
(Gemini AI Image)
2. थाईलैंड
इंडियन टूरिस्ट्स के लिए थाईलैंड फेवरेट इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है, यहां एक रात के होटल का खर्च 15000 से 2000 रुपये आ सकता है, खाने का खर्च 1000 रुपये के आसपास आ सकता है. राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट लगभग 20000 रुपये की हो सकती है, जबकि टूर और एक्टिविटीज़ पर आप रोजाना कम से कम 2000 खर्च कर सकते हैं.
(Gemini AI Image)
3. कजाकिस्तान
बजट फ्रेंडली हॉलीडे की तलाश कर रहे इंडियन टूरिस्ट्स के लिए कजाकिस्तान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अंदाजे के मुताबिक, यहां रहने का खर्च तकरीबन 2500 रुपये पर नाइट हो सकता है, जबकि खाने का खर्च लगभग 1500 रुपये पर डे हो सकता है. आने-जाने की फ्लाइट का खर्च लगभग 20000 रुपये हो सकता है, और बाकी खर्चों के लिए हर दिन 4,000 रुपये अलग से रखने पड़ सकते हैं.
(Gemini AI Image)
4. भूटान
भूटान एक ऐसा ऑप्शन है जहां इंडियन टूरिस्ट पूरी तरह से हवाई यात्रा से बच सकते हैं. घूमने वाले लोग बागडोगरा से भूटान बॉर्डर तक रोड ट्रिप कर सकते हैं. आपको यहां रहने का खर्च तकरीबन 3000 रुपये प्रतिदिन, खाने का 1,200 रुपये और रोज़ाना घूमने-फिरने का खर्च लगभग 3000 रुपये हो सकता है. परमिट से जुड़े खर्चों का तकरीबन 1200 रुपये प्रतिदिन आता है.
(Gemini AI Image)
5. ओमान
ओमान भी सही प्लानिंग वाले बजट में फिट हो सकता है. ई-वीजा का खर्च लगभग 1700 रुपये हो सकता है, जबकि रहने का खर्च तकरीबन 3000 रुपये प्रति रात हो सकता है. खाने के लिए हर दिन लगभग 1,500 रुपये की जरूरत पड़ सकती है. आने-जाने की फ़्लाइट का खर्च लगभग 15000 रुपये और टूर का खर्च लगभग 3000 रुपये रोजाना हो सकता है.
(Gemini AI Image)
6. मलेशिया
मलेशिया भी इस लिस्ट में शामिल है. आपको को लगभग 2000 रुपये पर नाइट में रहने की जगह मिल सकती है, और खाने का खर्च तकरीबन 1200 रुपये प्रतिदिन हो सकता है. आने-जाने की फ्लाइट का खर्च 22000 रुपये तक हो सकता है, जबकि अन्य खर्चों के लिए हर दिन लगभग 2000 रुपये अलग से रखे जा सकते हैं.
(Gemini AI Image)
7. श्रीलंका
श्रीलंका भी बजट के हिसाब से एक अच्छा ऑप्शन है. होटल का अनुमानित खर्च लगभग 2500 रुपये पर नाइट है, जबकि रोजाना खाने का खर्च तकरीबन रोजाना 1500 रुपये हो सकता है. आने-जाने का हवाई किराया लगभग 18000 रुपये हो सकता है, जबकि लोकल घूमने-फिरने और टूर के लिए सैलानियों को हर दिन लगभग 3000 रुपये की जरूरत पड़ सकती है.
(Gemini AI Image)
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
9 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
12 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
14 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
15 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
23 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
25 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
26 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
26 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines