Tirupati Bavana Restaurant, Delhi: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी रेस्टोरेंट या कैफे के खाने की क्वालिटी, डिफरेंट मेन्यू, खाने के स्वाद और वैरायटी को लेकर तो वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसे रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर लोगों को खाना तो बेस्ट क्वालिटी का मिलता ही है। साथ ही उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में ये रेस्टोरेंट कहां पर हैं और यहां क्या-क्या खास मिलता है?
ये भी पढ़ें- यहां खुला Vintage Theme Cafe, 90 के दशक के खाने से लेकर तरह-तरह की चीजों तक का लें मजा
Tirupati Bhavana रेस्टोरेंट कहां हैं?
दिल्ली के कनॉट प्लेस में Tirupati Bhavana नाम का एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट खुला है। यहां पर ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाना मिलता है। जैसे कि इडली, डोसा, सांभर, वड़ा और उत्तपम, जिसे खास तौर पर देसी घी से बनाया जाता है। इसके अलावा यहां की फिल्टर कॉफी भी लोगों के बीच इस समय लोकप्रिय बनी हुई है।
साउथ इंडियन फूड के अलावा यहां पर चाइनीज और इटालियन फूड भी मिलता है। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर मिलने वाली सभी चीजों के प्राइस बहुत कम है यानी कि बजट फ्रेंडली हैं।
गिफ्ट में क्या-क्या दिया जाता है?
खाना खाने के बाद आप यहां पर फोटो क्लिक भी करवा सकते हैं। इसके लिए अलग से एक फोटो बूथ बनाया गया है। जहां पर आप अपने फोन से तो फोटो क्लिक करवा सकते ही हैं। इसी के साथ रेस्टोरेंट के लोग भी आपको फोटो क्लिक करते हैं, जिसकी कॉपी भी वह आपको गिफ्ट के तौर पर देते हैं। फोटो के साथ हर एक ग्राहक को फिश पॉट भी दिया जाता है, जिसमें 2 से 3 रंग-बिरंगी मछलियां होती हैं।
ये भी पढ़ें- Noida में खुला पहला Car Cafe, जानें कीमत से लेकर सुविधाओं में Gurugram कैफे से कैसे अलग?
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines