हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Visa Free Country: बिना वीजा के ज्यादा दिन रह सकेंगे थाईलैंड! जा रहे हैं तो ये हैं 5 बेस्ट जगह

Visa Free Country: थाईलैंड ट्रैवलर्स का एक फेमस स्पॉट है। लगभग हर देश का टूरिस्ट वहां घूमने की चाहत रखता है। भारत के लोगों के लिए एक बढ़िया खबर सामने आई है। यहां इंडियन्स को घूमने के लिए वीजा-फ्री एंट्री की पेशकश अनिश्चितकाल के लिए कर दी गई है।

विज्ञापन

Visa Free Country: बैचलर पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर हनीमून तक के लिए भारतीयों की पहली पसंदीदा फॉरेन कंट्री थाईलैंड होती है। यहां हर साल लाखों की तादाद में भारतीय घूमने पहुंचते हैं। अगर आप भी लंबे समय से थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीयों के लिए थाईलैंड ने वीजा फ्री पॉलिसी जारी कर दी है। अब आप 60 दिनों तक वहां बिना वीजा के रह सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी अगली छुट्टियों में यहां घूमने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए, और अगर आपको जगह नहीं पता है, तो इसमें हम आपकी मदद कर देते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे फेमस स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए।

1. चियांग माई और चियांग राय

नॉर्थ थाईलैंड में स्थित चियांग माई और चियांग राय देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं। यहां आपको बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर थोड़ी शांति महसूस होगी। यह चिंग नदी के पास स्थित है। चियांग राय मंदिर, यहां के खूबसूरत मंदिरों में से एक है। चियांग राय का नाइट मार्केट, वाट सुआन डॉक, वाट फ्रा काऊ और ब्लू टेम्पल भी घूमने लायक जगहें हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध

2. बैंकॉक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक यहां का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहां की नाइट लाइफ सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां के जैज क्लब, वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट और रात के खूबसूरत बाजार आपका मन मोह लेंगे। बैंकॉक का चाइनाटाउन फूड ब्लॉगर्स का पसंदीदा स्पॉट है। अगर आप बैंकॉक गए हैं तो यहां घूमना न भूलें।

विज्ञापन

3. फि फि आइलैंड

यहां की नौका सेवा दुनियाभर में मशहूर है। यह फुकेत के सबसे बड़े आइलैंड में से एक है। इस द्वीप की खासियत है कि यहां के समंदर का पानी पूरे साल गर्म रहता है। इसके अलावा, फि फि आइलैंड के घने जंगल, चट्टान और सफेद रेत भी काफी आकर्षक हैं।

4. कोह समुई

यह भी थाईलैंड का मशहूर द्वीप है। यहां स्टाइलिश स्पा, ताड़ के पेड़ों से घिरे समुद्र तट, सघन पहाड़ी वन, नारियल के बाग और लक्जरी रिसॉर्ट्स में आप बढ़िया हॉलिडे प्लान कर सकते हैं। इस प्लेस का सी फूड भी काफी मशहूर है, जिसे आपको जरूर चखना चाहिए। इसके अलावा, म्यू को आंग थोंग नेशनल मरीन पार्क, ना मुआंग झरना, मछुआरों का गांव, वाट फ्रा याई और चावेंग बीच को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

5. क्राबी

इस आइलैंड को चूना पत्थर वाला आइलैंड माना जाता है। यहां स्कूबा डाइविंग करने के लिए टूरिस्ट अट्रैक्ट होते हैं। इस तट के समुद्र में 200 से अधिक जीव-जंतु पाए जाते हैं। इस द्वीप पर वॉटर स्पोर्ट्स के भी बढ़िया आयोजन हैं। यहां के नाइट स्पॉट्स भी काफी चहल-पहल भरे और देखने लायक हैं।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola