Private Theatre In Delhi: कुछ लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना ज्यादा पसंद नहीं होता है। वह अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ ही क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्हें लोगों के बीच रहना पसंद नहीं आता है? अगर हां, तो चलिए जानते हैं एक ऐसे प्राइवेट थिएटर के बारे में जहां दुनिया के शोरगुल से अलग आप अपने घरवालों या करीबियों के साथ बर्थडे पार्टी या किसी भी समारोह का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के लक्ष्मी नगर रेस्टोरेंट में 449 रुपये मिल रहा है Unlimited Food!
The Binge Town Private Theater कहां पर है?
हाल ही में दिल्ली के जनकपुरी में The Binge Town Private Theater खुला है। इस थिएटर की सबसे खास बात यह है कि यहां पर 2 से लेकर 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हालांकि दिल्ली के अलावा The Binge Town Private Theater की ब्रांच हैदराबाद और बेंगलुरु के भी कई शहरों में हैं।
अगर आपको 3 घंटे के लिए थिएटर बुक करना है तो इसके लिए आपको मात्र 1499 रुपए देने होंगे। यहां पर आप बर्थडे पार्टी से लेकर किसी भी तरह का आयोजन कर सकते हैं। यहां पर हर पार्टी की थीम के अनुसार डेकोरेशन भी की जाती है, जिसके लिए अलग से पैसे देने होते हैं। डेकोरेशन कराने की स्टार्टिंग प्राइस 750 रुपये है।
डेकोरेशन के साथ-साथ यहां पर फॉग एंट्री की भी सर्विस है। इसके अलावा यहां पर केक से लेकर गिफ्ट, फोटो और वीडियो की भी सुविधा उपलब्ध है। खाने के लिए यहां पर चाइनिज फूड से लेकर कॉन्टिनेंटल तक की वैरायटी है।
The Binge Town Private Theater की बुकिंग कैसे करें?
अगर आप इस थिएटर की बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको The Binge Town Private Theater की official website www.bingetown.com पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको साभी डिटेल्स मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- शादी करके साथ रहते, पर पति-पत्नी का ‘रिश्ता’ नहीं, Friendship Marriage जापान का अनोखा रिवाज
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines