Prem Mandir Vrindavan: हिंदू धर्म के लोगों के लिए होली का पर्व बहुत खास होता है। इस दिन लोग आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाते हैं। हालांकि होली के दिन जो रौनक घरों में दिखाई देती है। वैसा ही उत्साह हिंदू मंदिरों में भी देखने को मिलता है।
होली के त्योहार के दिन श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी अलग रौनक होती है। यहां के प्रत्येक मंदिर को फूलों के साथ-साथ लाइटों से सजाया जाता है। आज हम आपको मथुरा के एक ऐसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको प्रेम का अहसास होगा। इसके अलावा अगर इस बार होली के दिन आप यहां जाते हैं, तो आप यहां रंगों के साथ-साथ भक्ति में भी लीन हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- क्यों लगता है श्री बांके बिहारी में बार-बार पर्दा? 5 पॉइंट में जानें मंदिर से जुड़े रहस्य
प्रेम मंदिर के बारे में क्या खास है?
उत्तर प्रदेश में मौजूद वृंदावन के मथुरा जिले में प्रेम मंदिर है। यह मंदिर श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। इसके अलावा इस मंदिर को राधा रानी और श्रीकृष्ण के अटूट प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए इसे ‘प्रेम मंदिर’ कहा जाता है।
इस मंदिर में श्रीकृष्ण के सभी रूपों को दिखाया गया है। यहां उनके बाल स्वरूप से लेकर किशोरावस्था तक के विभिन्न चित्र मौजूद हैं। वहीं राधा रानी की भी यहां कई फोटो और मूर्तियां मौजूद हैं। मंदिर के प्रांगण में भक्तों के लिए कृष्ण जी के साथ राधा रानी की लीलाओं की भी कई आकृतियां यहां पर बनाई गई है। बता दें कि प्रेम मंदिर में हर समय आपको ‘हरे रामा हरे कृष्णा…’ की धुन सुनने को मिलेगी।
प्रेम मंदिर की होली क्यों है खास?
वृंदावन में बहुत ही खास तरीके से होली खेली जाती है। यहां होली के एक माह पहले से ही रंगों और फूलों से होली खेलनी शुरू हो जाती है। साथ ही यहां के कई मंदिरों में विभिन्न आयोजन भी किए जाते हैं। वृंदावन के प्रेम मंदिर में भी बहुत खास तरीके से होली खेली जाती है। मंदिर को भक्तों के लिए रंग-बिरंगे फूलों और चमकीली लाइटों से सजाया जाता है। इसके अलावा मंदिर खुलते ही आपको यहां सत्संग की आवाजें सुनाई देने लगती हैं। होली खेलने के लिए हर साल यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
प्रेम मंदिर कब और किसने बनवाया?
बता दें कि प्रेम मंदिर को प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। इस मंदिर को साल 2012 में श्रीकृष्ण के भक्त महाराज कृपालु ने इटली के सफेद संगमरमर के पत्थर से बनवाया था। हालांकि इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2001 में आरंभ हुआ था, लेकिन 11 साल बाद ये मंदिर बनकर पूरी तरह से तैयार हुआ था। ये मंदिर लगभग 125 फीट ऊंचा है और कई एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलावा मंदिर की प्रत्येक दीवार पर शानदार कारीगरी की गई है। वहीं रात में मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया जाता है, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है।
ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
6 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
16 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
18 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
21 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
23 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
24 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
32 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
34 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines