Passport Free Travel: आपको पास पासपोर्ट नहीं है और फिर भी दूसरे देशों की यात्रा करना चाहते हैं? अब विदेश घूमने का ये सपना सबका पूरा होगा, बस आपके पास पैसे होने चाहिए। इस वक्त कई ऐसे देश हैं जो आपको बिना पासपोर्ट के सपर करने की इजाजत देते हैं। यानी अब आपको विदेश की सैर के लिए पासपोर्ट बनवाने की जरूरत नहीं है। इस लिस्ट में हमारे कई पड़ोसी देश हैं, जहां पर आसानी से घूमकर आया जा सकता है।
बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय यात्रा की चाहत रखने वाले भारतीय नागरिक नेपाल और भूटान की यात्रा कर सकते हैं। दोनों ही जगह पर आप पहाड़ों के नजारों का आनंद ले सकते हैं। इन दोनों देशों में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह आपको मिल जाती हैं।
नेपाल की सैर
क्या आपने कभी बिना पासपोर्ट के किसी विदेशी भूमि पर जाने के बारे में सोचा है? अगर हां तो नेपाल देश का रास्ता आपके घूमने के लिए खुला है। नेपाल, भारत के सबसे पास उत्तरी पड़ोसियों में से एक है। जोकि अपनी हिमालयी सुंदरता, प्राचीन मंदिरों, मठों और माउंट एवरेस्ट के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल में दुनिया भर से यात्री आते हैं, नेपाल को भारतीय नागरिकों के लिए विशेष रूप से आसान बनाती है वहां पर जाने की आरामदायक सुविधाएं।
ये भी पढ़ें… गजब! अब घर बैठे 10 मिनट में मिल जाएगी पासपोर्ट साइज फोटो, जानें कैसे
यहां पर भारतीयों के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। भारतीय नागरिक सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे मतदाता पहचान पत्र या आधार से ही बिना पासपोर्ट के नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। यह प्रक्रिया नेपाल में आने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां पर पहाड़ी इलाकों में लोग घूमने जाते हैं, और एवरेस्ट
भूटान में करें बिना पासपोर्ट सफर
भारत और चीन के बीच स्थित भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश’ कहा जाता है। यह देश अपनी सांस्कृतिक विरासत और खुशी के लिए जाना जाता है। यहां पर भी भारतीयों के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। भूटान जाने के लिए भी भारत के लोगों को सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी, जिसमें मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर ज्यादा दिन तक वहां रुकना है तो उसके लिए भारतीय नागरिकों को भूटानी अधिकारियों से परमिट की जरूरत होती है।
बिना वीजा के कहां जा सकते हैं भारतीय
दूसरे देशों में जाने के लिए किसी को भी पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है। कई देश ऐसे भी हैं जहां पर जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। जिसमें हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका भी शामिल है। श्रीलंका का पूर्वी किनारा भारत से केवल लगभग 31 किलोमीटर ही दूर है। यहां पर वीजा फ्री एंट्री है। इसके अलावा मालदीव, इंडोनेशिया, थाइलैंड, मलेशिया और वियतनाम में वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां पर आपको कुछ दिनों के लिए फ्री वीजा मिलता है, लेकिन एक वक्त के बाद उसके लिए पैसा देना पड़ता है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines