---विज्ञापन---

भारत के इन Beach पर बिना कपड़ों के घूमते हैं लोग, यहां कुछ भी पहनकर एंट्री लेना वर्जित

Nude Beaches India: अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बीच अच्छा ऑप्शन है। क्या आपको पता है भारत में भी कई सारे ऐसे बीच हैं, जहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं?

Nude Beaches India: देशभर में गर्मी काफी बढ़ गई है। इस बीच हर किसी का मन कहीं घूमने का करता है, जहां गर्मी से राहत मिल सके। क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे बीच हैं, जहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं? इन्हें न्यूड बीच कहा जाता है, भारत में भी हैं। जानें भारत में कहां-कहां हैं न्यूड बीच?

गोवा का ओजरान बीच

यह बीच देश के दूसरे बीचेस से अलग है। यहां लोग आपको न्यूड होकर मस्ती करते हुए दिखेंगे। हालांकि, इसे ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

---विज्ञापन---

लक्षद्वीप का अगत्ती द्वीप समुद्र तट

इस बीच पर लोग बिना कपड़ों के लेटे रहते हैं। यहां सिर्फ समंदर का खूबसूरत नजारा ही नहीं बल्कि प्रकृति का सुकून भी मिलेगा। अगर आप काम के बोझ से परेशान हो चुके हैं और कहीं जाकर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो यहां घूमना अच्छा ऑप्शन होगा।

---विज्ञापन---

केरल का मरारी बीच

जब-जब बीच का नाम लिया जाता है, तो मरारी बीच का नाम जरूर आता है। केरल में स्थित यह समंदर का किनारा बेहद खूबसूरत है और दूर-दूर तक खारे पानी का नीला समंदर दिखता है। यहां पर भी लोग बिना कपड़ों के नजर आ जाते हैं। यहां टॉपलेस होकर घूमने पर कोई रोक-टोक नहीं है।

---विज्ञापन---

कर्नाटक का ओम बीच

यह भी भारत का एक न्यूड बीच है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। समंदर का यह किनारा ओम की आकृति का है इस वजह से इसे ओम बीच कहा जाता है। इसके साथ-साथ किनारे पर दो मीठे पानी के झरने भी हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं।

कर्नाटक का पेरेडाइज बीच

यह कर्नाटक के गोकर्णा में स्थित है और इसे दुनियाभर में जाना जाता है। इस बीच पर नाविक भी जाने में शर्मा जाते हैं। यहां सैलानी न्यूड होकर सन बाथ लेते हैं। कई विदेशी लोग इन बीच पर आकर घूमते नजर आते हैं।

First published on: Apr 19, 2024 05:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola