Noida Car Cafe: देश में कपल्स के घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। जहां जाकर वह अपने दिन को खास बना सकते हैं। पिछले साल गुड़गांव के ग्वाल पहरी के पास देश का पहला कार कैफे खुला था, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने दोस्तों और करीबियों के साथ आते हैं। हालांकि नोएडा में रखने वाले लोगों के लिए ये काफी दूर पड़ता है। ऐसे में अब नोएडा में भी गुड़गांव के कार कैफे की तर्ज पर एक नया कार कैफे खुला है।
आज हम नोएडा में खुले नए कार कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी डेट नाइट या जन्मदिन को खास बना सकते हैं। यहां पर आपको स्वादिष्ट खाने का तो मजा मिलेगी ही। इसी के साथ आप यहां मूवी डेट का भी मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नहीं देखा होगा ऐसा म्यूजियम! एंट्री करते ही दिखेंगी अलग-अलग तरह की टॉयलेट सीट
कार कैफे कहां पर खुला है?
नोएडा में पहला कार कैफे खुला है। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या फिर घरवालों के साथ आ सकते हैं। नोएडा के हाउस ऑफ मिगो, सेक्टर 143 में ये कार कैफे खुला है। कार के अंदर एक छोटा सा कैफे बनाया गया है। गाड़ी में चार लोगों के बैठने के लिए सोफा लगाया गया है, जिसके ठीक सामने एक एलईडी स्क्रीन भी है। जहां आप अपनी पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज देख सकते हैं। हालांकि गुड़गांव में जो कार कैफे है, वहां केवल दो लोगों के ही बैठने की व्यवस्था है।
नोएडा के कार कैफे की खास बात ये है कि यहां पर आपको अलग-अलग तरह का भोजन करने का तो मौका मिलेगा ही। इसी के साथ यहां पर आप सोफे पर बैठकर या लेटकर खाने का मजा ले सकते हैं। रोजाना ये कैफे सुबह 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है।
कार कैफे की टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
कैफे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग लंच या डिनर करने के लिए आते हैं। इसलिए लोगों को अपने नंबर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी अपना समय बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन ही पहले अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको हाउस ऑफ मिगो की ऑफिशियल वेबसाइट maplepods.com पर जाना होगा। जहां पर आपको टिकट से लेकर खाने की डिश तक की हर एक जानकारी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- मुफ्त में करें Delhi की सैर! एक या दो नहीं इन 25 जगहों पर एंट्री है बिल्कुल फ्री
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
11 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
27 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
29 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
32 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
34 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
35 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
43 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
45 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines