Why Passengers Should Never Wear A T-Shirt On A Plane : छुट्टियां मनाने कहीं जा रहे हैं और सफर प्लेन से करना है तो फैशनेबल एयरपोर्ट आउटफिट लोगों की प्रायोरिटी पर रहता है। जरूरी है कि आपका एयरपोर्ट आउटफिट प्रैक्टिकल हो, कम्फर्टेबल हो और जिसे लाना ले जाना भी आसान हो। इन सब फैक्टर्स को देखते हुए टी-शर्ट को सबसे पॉपुलर आउटफिट कहा जा सकता है। लेकिन, एक फ्लाइट अटेंडेंट के अनुसार प्लेन से यात्रा के दौरान टी-शर्ट बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए। इस रिपोर्ट में जानिए ऐसा क्यों है।
एंड्रिया फिशबाख अमेरिकन एयरलाइंस केबिन क्रू में फ्लाइट अटेंडेंट हैं। लैडबाइबिल की एक रिपोर्ट के अनुसार एंड्रिया कहती हैं कि आपको कभी भी टी-शर्ट पहन कर फ्लाइट में सफर नहीं करना चाहिए। अगर उड़ान के दौरान स्थिति बिगड़ती है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बड़े होने के दौरान काफी सफर किया है। मेरी मां ने एक नियम बनाया था जो मैं आज भी फॉलो करती हूं। वह नियम है कि हमेशा अपनी बॉडी को कवर रखना। आगे जानिए ऐसा करना क्यों जरूरी है और न करने पर क्या हो सकता है।
इसलिए नहीं पहननी चाहिए प्लेन में टी-शर्ट
दरअसल, उड़ान के दौरान आपात स्थिति बनने पर इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है। एंड्रिया कहती हैं कि इमरजेंसी स्लाइड्स में कोई मजा नहीं आता है बल्कि इससे काफी दर्द होता है। स्लाइड के अंतिम छोर पर पहुंचने के बाद लैंडिंग स्मूद नहीं होती है। ऐसे में आपकी स्किन का जितना ज्यादा हिस्सा ढका होगा, आपकी त्वचा उतनी ही सुरक्षित रहेगी। इसीलिए हवाई यात्रा करने के दौरान यात्रियों को पूरी बांह के कपड़े और फुल पैंट ही पहननी चाहिए। इमरजेंसी के बीच इवैक्युएशन में ऐसे कपड़े प्रक्रिया आसान बना देते हैं।
इस तरह के कपड़े पहनने से भी करें परहेज
इसके अलावा हवाई यात्रा के दौरान ऐसे मैटीरियल से कपड़ पहनने से भी बचना चाहिए जो आग के प्रति संवेदनशील होते हैं। यानी ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जो तुरंत आग पकड़ लेते हैं। क्योंकि, अगर किसी कारणवश विमान में आग लग जाती है तो उन यात्रियों के लिए खतरा ज्यादा गंभीर हो जाता है जिन्होंने इस तरह के कपड़े पहने होते हैं। एंड्रिया के अनुसार अपनी स्किन को ज्यादा से ज्यादा ढककर रखने का आइडिया कुछ लोगों को मजाकिया लग सकता है लेकिन अनहोनी की स्थिति में यह आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
39 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines