Majnu ka Tila: घूमने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली एक बेस्ट प्लेस है। यहां पर सिंगल लोगों से लेकर मैरिड कपल तक के घूमने के लिए बहुत ही खास-खास जगह है। जहां जाकर आप अपने Weekend को यादगार बना सकते हैं।
आज हम आपको दिल्ली में मौजूद एक ऐसी कॉलोनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है। यहां पर खाने से लेकर कपड़े, घर का सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट और सभी तरह की चीजें मिलती हैं और वो भी किफायती दामों में। इसके अलावा यहां पर मौजूद कैफे भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बुक करो थिएटर, 3 घंटे के 1500 रुपये, मूवी देखो या करो पार्टी, मर्जी आपकी
मजनू का टीला कहां पर है?
हम बात कर रहे हैं मजनू का टीला के बारे में। यह टीला दिल्ली एनसीआर में मौजूद है। जो कि अपने खाने और अनोखे कैफे की वजह से काफी फेमस है। मजनू के टीले में आपको खासतौर पर तिब्बती, चाइनीज और नेपाली फूड खाने को मिलेगा।
मजनू का टीला में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?
मजनू का टीला में सबसे ज्यादा Laphing मिलता है, जिसकी दुकान टीले के हर एक कोने पर आपको मिल जाएगी। Laphing को आप मात्र ₹60 में खरीद सकते हैं। Matcha Bubble Tea भी यहां की बहुत फेमस है। यह एक तरह का जूस होता है, जो पीने में बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। आपके यहां पर ये मात्र 150 रुपए में मिल जाएगा। इसके अलावा यहां पर मिलने वाला Corn Dog भी इस समय लोगों के बीच काफी फेमस है। यह खाने में क्रिस्पी होता है, जिसकी कीमत मात्र ₹100 है।
मजनू का टीला का फेमस कैफे कौन सा है?
मजनू का टीला में एक से बढ़कर एक कैफे भी हैं। जहां आपको चाइनीज से लेकर तिब्बती और नेपाली फूड खाने को मिलेगा। यहां का सबसे ज्यादा फेमस नॉरवांग कैफे है, जिसे मिनी सेंटोरिनी के नाम से भी जाना जाता है। खाना खाने के अलावा यहां पर घर का सामान खरीदने की भी कई सारी दुकाने हैं।
मेट्रो से मजनू का टीला कैसे पहुंचे?
मजनू का टीला सप्ताह के सातों दिन आमजन के लिए खुला रहता है। यहां पह आप सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं। मजनू का टीला के सबसे नजदीकी विधानसभा मेट्रो स्टेशन है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के वासुदेव घाट पर रविवार और मंगलवार को होती है यमुना आरती, दिखता है अद्भुत नजारा
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
13 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
14 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
29 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
31 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
34 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
36 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
37 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
45 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
47 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines