Delhi’s First Ayurvedic Cafe: दिल्ली में घूमने के लिए और स्वादिष्ट खाना खाने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा तो है ही। साथ ही कई बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे कैफे के बारे में।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
आयुर्वेदिक किचन की खासियत
दिल्ली में मौजूद शालीमार बाग में महर्षि आयुर्वेद अस्पताल है, जहां सोमा-द आयुर्वेदिक किचन यानी इन-हाउस रेस्तरां भी है। महर्षि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में सबसे पहले डॉक्टर द्वारा हेल्थ चेकअप किया जाता है, जिसके बाद आपके शरीर के स्वास्थ्य के अनुसार स्पेशल आयुर्वेदिक खाना खाने के लिए ऑफर किया जाता है।
यहां पर भारतीय भोजन के अलावा चाइनीज और इटालियन फूड भी खाने को मिलता है। यहां पर मिलने वाला पास्ता, एवाकाडो टोस्ट, मिलेट्स कुकीज और बीटरूट डंपलिंग समेत चाय आयुर्वेदिक किचन की स्पेशलिटी है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा यहां पर मिलने वाली सभी चीजों के दाम भी बहुत कम है।
डॉक्टर की निगरानी में तैयार किया जाता है खाना
सोमा-द आयुर्वेदिक किचन में लोगों के लिए जितना भी खाना तैयार किया जाता है, सब कुछ आयुर्वेदिक डॉक्टर की निगरानी में बनता है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स की उच्च मात्रा होती है। इसलिए यहां का खाना जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए हेल्दी भी होता है। इसके अलावा किसी भी डिश में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। महर्षि आयुर्वेद अस्पताल की स्थापना डॉ. हिमांशु द्वारा की गई थी ताकी वह आयुर्वेद भोजन को बढ़ावा दे सकें।
सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन-सा है?
सोमा-द आयुर्वेदिक किचन के सबसे नजदीक शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 से निकलने के बाद रिक्शा या ऑटो से आप यहां 15 से 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। कैफे हफ्ते के सातों दिन सुबह 10:30 से लेकर रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। आप किसी भी दिन यहां पर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दुनिया के 5 टूरिस्ट प्लेस जहां नहीं मिलती पैर रहने की जगह; फिर भी क्यों जाते हैं पर्यटक?
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
16 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
17 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
39 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines