---विज्ञापन---

ट्रैवल एंड टूरिज्म

गजब! चेकअप किए बिना नहीं मिलेगा खाना, जानें सोमा-द आयुर्वेदिक किचन की खासियत

Delhi's First Ayurvedic Cafe: आयुर्वेदिक कैफे इस समय दिल्लीवासियों की पहली पसंद बना हुआ है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खाना खाने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि यहां पर मिलने वाला भोजन हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस कैफे के बारे में।

Delhi’s First Ayurvedic Cafe: दिल्ली में घूमने के लिए और स्वादिष्ट खाना खाने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा तो है ही। साथ ही कई बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे कैफे के बारे में।

ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास

---विज्ञापन---

आयुर्वेदिक किचन की खासियत

दिल्ली में मौजूद शालीमार बाग में महर्षि आयुर्वेद अस्पताल है, जहां सोमा-द आयुर्वेदिक किचन यानी इन-हाउस रेस्तरां भी है। महर्षि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में सबसे पहले डॉक्टर द्वारा हेल्थ चेकअप किया जाता है, जिसके बाद आपके शरीर के स्वास्थ्य के अनुसार स्पेशल आयुर्वेदिक खाना खाने के लिए ऑफर किया जाता है।

यहां पर भारतीय भोजन के अलावा चाइनीज और इटालियन फूड भी खाने को मिलता है। यहां पर मिलने वाला पास्ता, एवाकाडो टोस्ट, मिलेट्स कुकीज और बीटरूट डंपलिंग समेत चाय आयुर्वेदिक किचन की स्पेशलिटी है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा यहां पर मिलने वाली सभी चीजों के दाम भी बहुत कम है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satyam Sharma (@satyam_foodaholic)

डॉक्टर की निगरानी में तैयार किया जाता है खाना

सोमा-द आयुर्वेदिक किचन में लोगों के लिए जितना भी खाना तैयार किया जाता है, सब कुछ आयुर्वेदिक डॉक्टर की निगरानी में बनता है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स की उच्च मात्रा होती है। इसलिए यहां का खाना जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए हेल्दी भी होता है। इसके अलावा किसी भी डिश में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। महर्षि आयुर्वेद अस्पताल की स्थापना डॉ. हिमांशु द्वारा की गई थी ताकी वह आयुर्वेद भोजन को बढ़ावा दे सकें।

---विज्ञापन---

सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन-सा है?

सोमा-द आयुर्वेदिक किचन के सबसे नजदीक शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 से निकलने के बाद रिक्शा या ऑटो से आप यहां 15 से 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। कैफे हफ्ते के सातों दिन सुबह 10:30 से लेकर रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। आप किसी भी दिन यहां पर आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दुनिया के 5 टूरिस्ट प्लेस जहां नहीं मिलती पैर रहने की जगह; फिर भी क्यों जाते हैं पर्यटक?

First published on: May 23, 2024 08:59 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola