News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lucknow Tourist Places: अगर आप इतिहास, संस्कृति, स्वादिष्ट खाने और अदब-ओ-नजाकत से भरी किसी जगह की तलाश में हैं तो “नवाबों का शहर” लखनऊ आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह शहर अपनी शानदार विरासत, शाही खान-पान, और मेहमाननवाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आइए जानते हैं कि लखनऊ को एक बार जरूर देखने लायक जगह क्यों माना जाता है।
लखनऊ का जायका दुनियाभर में मशहूर है। यहां के कबाब, बिरयानी, कोरमा और निहारी का स्वाद चखना एक अलग ही अनुभव है।
लखनऊ की “अदब और तहजीब” पूरे देश में मशहूर है। यहां के लोग बात करने में “आप-जनाब” और “पहले आप” कहने की तहजीब आज भी निभाते हैं।
लखनऊ में चिकनकारी की कढ़ाई दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं तो अमीनाबाद, चौक बाजार और हजरतगंज आपकी पसंदीदा जगहें बन सकती हैं। यह जगहें अपने खाने के लिए भी मशहूर हैं। यहां के बाजारों में आपको लखनवी चिकनकारी, इत्र और नवाबी स्टाइल के जूते मिल जाएंगे।
लखनऊ सिर्फ अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही नहीं बल्कि अपने मॉडर्न अंदाज के लिए भी जाना जाता है। गोमती रिवरफ्रंट, लखनऊ का एंब्रॉयडरी म्यूजियम और फन रिपब्लिक मॉल इसे एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
तो फिर देर किस बात की? लखनऊ की ट्रिप प्लान करें और इस नवाबी शहर का असली मजा लें।
यह भी पढ़ें: लॉन्ग ड्राइव पर न करें ये 14 गलतियां, ध्यान में रखें ये 14 बातें
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।