Vrindavan Iskcon Mandir: हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार के दिन अलग ही धूम देखने को मिलती है। खासतौर पर होली और दिवाली में। होली का त्योहार अपने साथ रंग और उल्लास लेकर आता है। इस दिन लोग आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दिन जहां लोगों के घरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती ही है। तो वहीं हिंदू मंदिर में भी खूब धूम होती है।
अगर इस बार आप भी होली रंगों के साथ-साथ भक्ति में लीन होकर मनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको वृंदावन के उस फेमस मंदिर के बारे में बताएंगे। जहां होली बहुत ही खास तरीके से खेली जाती है। जहां जाकर आप होली के पर्व को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं उस खास मंदिर के बारे में।
ये भी पढ़ें- फूलों से लेकर भस्म तक, देश के इन प्रसिद्ध मंदिर में खास तरीके से खेली जाती है होली
क्यों खास है इस्कॉन मंदिर की होली?
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में इस्कॉन मंदिर स्थित है, जो कि श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। यहां खास तरीके से होली खेली जाती है। यहां पर होली से एक महीने पहले ही रंगों से लेकर रंग-बिरंगे फूलों और पंखुड़ियों की होली खेलनी शुरू हो जाती है।
श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति में सराबोर होने के लिए होली के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। होली के खास मौके पर रोजाना यहां राधा-कृष्ण का स्पेशल श्रृंगार किया जाता है। वहीं मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया जाता है। जो देखने में बहुत ज्यादा मनमोहक लगते हैं। बता दें कि कान्हा की नगरी होली के दिन रंगों के साथ-साख भक्ति में भी लीन होती है। यहां ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की धुन पर लोग डांस करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
इस्कॉन मंदिर में किस समय की जाती है आरती?
बता दें कि वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सफेद टाइल्स से बना हुआ है। इसके अलावा मंदिर के अंदर अद्भुत चित्रकारी भी की गई है। श्रीकृष्ण और राधा रानी की कई पेंटिग भी मंदिर में देखने को मिलती है। वहीं इस्कॉन मंदिर में रोजाना आरती भी की जाती है। यहां सुबह और शाम दोनों समय आरती तो होती ही है। इसके अलावा अलग-अलग प्रहर में भी आरती की जाती है।
सर्दियों से लेकर गर्मियों तक, हर मौसम में इस्कॉन मंदिर प्रात: काल 4:10 मिनट पर खुल जाता है। मंदिर खुलते ही सबसे पहले समाधि आरती की जाती है। इसके बाद 4:30 मिनट पर मंगला आरती होती है। वहीं दिन में मंदिर के कपाट 12:45 मिनट पर बंद होते हैं। लेकिन कपाट बंद होने से पहले कई अन्य तरह की आरती की जाती है। साथ ही भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। फिर मंदिर शाम में 4:30 मिनट पर खुलता है, जिसके बाद संध्या आरती की जाती है। सर्दियों में शाम में मंदिर के कपाट 8:15 मिनट पर बंद होते हैं। वहीं गर्मियों में मंदिर के कपाट 8:45 मिनट पर बंद होते हैं।
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर ही क्यों खुलते हैं इस मंदिर के कपाट? वजह काफी चौंकाने वाली
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
16 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
17 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
39 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines