IRCTC Vaishno Devi Tour Package: गर्मियों में हम सभी कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बना ही लेते हैं। इसकी एक वजह कहीं न कहीं स्कूल में बच्चों की छुट्टी होना भी होती है। घर के बच्चों को घुमाने ले जाने के लिए हम कोई न कोई टूर बना ही लेते हैं। अगर आप इस गर्मी जम्मू-कश्मीर जाने का सोच रहे हैं और वैष्णो देवी दर्शन करने जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप भारतीय रेलवे का सस्ता टूर पैकेज अपना सकते हैं।
दरअसल, रेलवे (IRCTC Tour Package) की ओर से मां वैष्णो देवी की यात्रा करवाने के लिए एक सस्ता टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। इसमें यात्रा करने वाले को रहने, आने-जाने और खाने-पीने की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं, प्लान के साथ बीमा तक शामिल है। आइए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के इस वैष्णो देवी पैकेज के बारे में बताते हैं।
Mata Vaishno Devi Package
आईआरसीटीसी की ओर से कई तरह के टूर पैकेज भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं, जिनमें से एक वैष्णो देवी का टूर पैकेज भी है। वेबसाइट पर वैष्णो देवी का पैकेज NDR01 कोड के साथ लिस्टेड है। 3 रात और 4 दिन के साथ आने वाले इस पैकेज में यात्रा की शुरुआत 21 मई 2024 से शुरू होगी।
Maa Vaishno Devi Package Cost
भारतीय रेलवे के वैष्णो देवी टूर पैकेज की कीमत अलग-अलग है, जिसे होटल के कमरे में ठहरने के हिसाब से अलग-अलग रेट के साथ पेश कर रखा है। अगर आप कमरे में अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए कीमत ज्यादा है। जबकि, तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति कम पड़ती है।
| Occupancy | Prices(Per Person) |
| सिंगल | 10395 रुपये |
| डबल | 7855 रुपये |
| ट्रिपल | 6795 रुपये |
| बच्चा (05-11 वर्ष) बिस्तर | 6160 रुपये |
| बच्चा (05-11 वर्ष) बिना बिस्तर | 5145 रुपये |
रहना, खाना-पीना और आना-जाना भी शामिल
दिल्ली से शुरू होकर जम्मू/कटरा तक की डेस्टिनेशन वाले वैष्णो देवी पैकेज में टिकट की कीमत, रोड ट्रांसपोर्ट में कैब, होटल में ठहरना, सुबह और शाम का खाना, बीमा आदि शामिल है। वैष्णो देवी वाले इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल साइट (IRCTC Vaishno Devi Package) पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
9 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
12 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
14 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
15 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
23 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
25 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
26 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
26 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines