IRCTC Meghalaya Tour Package: ऑफिस की टेंशन, घर की किचकिच और तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने का सबसे बेस्ट ऑप्शन है कि आप कहीं बाहर घूमने जाएं। इससे आपका दिमाग और मन दोनों शांत होंगे। वहीं पहले से ही अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में आईआरसीटीसी के लेटेस्ट टूर पैकेज के तहत मेघालय घूमने जा सकते हैं।
हाल ही में आईआरसीटीसी ने एक नए टूर पैकेज की जानकारी साझा की है। इस पैकेज के तहत आईआरसीटीसी बहुत ही कम रुपए में मेघालय के साथ-साथ शिलांग, चेरापूंजी, डौकी और मावलिनोंग घूमने के लिए लेकर जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं मेघाल के इस टूर पैकेज के बारे में।
ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ
आने-जाने के साथ रहने और खाने की भी मिलेगी सुविधा
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से होगी। जहां से आपको एसी टूरिस्ट व्हीकल के जरिए घूमाने के लिए लेकर जाया जाएगा। 6 रात और 7 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत प्रत्येक शनिवार से होगी। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर यात्री को आने-जाने, वहां रहने और 7 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज EGH05 कोड के साथ लिस्टेड है।
जानें कितना होगा किराया
अगर आप एक व्यक्ति की टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 35,600 रुपए का पैकेज लेना होगा। दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 27,850 रुपए है। वहीं तीन लोगों की टिकट एक साथ खरीदने पर पैकेज की कीमत 25,730 रुपए प्रति व्यक्ति है।
आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, जिसके लिए आपको अलग से बेड चाहिए तो पैकेज की कीमत 21,490 रुपए प्रति व्यक्ति है। जबकि 4 साल और उससे कम उम्र के बच्चे के साथ बिना बेड लेने पर पैकेज की कीमत 18,220 रुपए प्रति व्यक्ति है।
आईआरसीटीसी से कैसे करें संपर्क?
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में अगर आपको ओर अधिक जानकारी चाहिए, तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा 8595936696 और 8595936716 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines