---विज्ञापन---

IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास

Leh Ladakh IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में लेह-लद्दाख जाना एक बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के लेटेस्ट लेह-लद्दाख के टूर पैकेज के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Leh Ladakh IRCTC Tour Package: रोजमर्रा की टेंशन से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको आईआरसीटीसी के लेटेस्ट टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप बहुत ही कम रुपए में एक साथ कहीं जगह घूम पाएंगे।

हाल ही में आईआरसीटीसी ने अपने नए टूर पैकेज की जानकारी साझा की है। इस पैकेज के तरह आईआरसीटीसी लोगों को बहुत ही कम रुपए में लेह-लद्दाख के साथ-साथ पैंगोंग लेक, शाम वैली, नुब्रा और तुरतुक घूमने के लिए लेकर जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- मजनू का टीला में क्या है खास? जहां घूमने के लिए रोजाना लगती है भीड़, कहते हैं मिनी तिब्बत

6 रात और 7 दिनों के साथ है पैकेज

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत पटना से होगी। पटना एयरपोर्ट से आपको फ्लाइट के जरिए पहले दिल्ली और फिर लेह लेकर जाया जाएगा। वहीं वापसी का रूट भी ये ही रहेगा। लेह से दिल्ली और दिल्ली से पटना।

---खबर नीचे जारी है---

आईआरसीटीसी की ओर से 6 रात और 7 दिनों का ये पैकेज ऑफर किया गया है, जिसकी शुरुआत 28.06.2024 से होगी, जो 04.07.2024 को खत्म होगा। इस टूर पैकेज की टिकट लेने पर यात्री को आने-जाने, वहां रहने और 6 दिन ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ये टूर पैकेज EPA017 कोड के साथ लिस्टेड है।

जानें कितना होगा किराया

आप एक कमरे में अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 67,600 रुपए का पैकेज लेना होगा। एक कमरे में दो लोगों के रुकने के लिए पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 62,650 रुपए है। वहीं तीन लोगों के एक साथ रुकने वाले पैकेज की कीमत 62,100 रुपए प्रति व्यक्ति है।

---खबर नीचे जारी है---

अगर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है, जिसके लिए आपको अलग से बेड चाहिए तो पैकेज की कीमत 60,800 रुपए है। जबकि 2 से 4 साल के बच्चे के साथ बिना बेड के पैकेज की कीमत 55,900 रुपए है।

IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में अगर आपको ओर जानना है, तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा 8595937732 और 8595937727 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- दिल्ली समेत 6 शहरों में होती है Open Air Movie Screening, जानें टिकट प्राइस से लेकर सब कुछ

First published on: May 16, 2024 03:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola