IRCTC Tour Package: अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में रामलला सहित उत्तर भारत के कई सारे पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इसके लिए भारत गौरव ट्रेन चलाए जाने की योजना है। जानें इस ख़ास टूर पैकेज का किराया और इससे जुड़ी बाकी डिटेल्स।
टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें
इस टूर पैकेज का नाम Uttar Bharat With Ramlala Darshan Ex. New Jalpaiguri (EZBG16) है और इसके लिए ट्रेन 18 मई को न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा से चलनी शुरू होगी और 26 मई को यात्रियों को वापिस छोड़ देगी। यह 8 रात और 9 दिन का है, जिसमें कटरा, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या की सैर करवाई जाएगी।
किस-किस जगह के कर सकेंगे दर्शन?
यात्री इस टूर पैकेज में उत्तर भारत के कई जाने-माने धार्मिक स्थलों की सैर कर पाएंगे। नीचे दी गई जगहें इसमें कवर हैं।
- कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर
- हरिद्वार में भारत माता देवी मंदिर और हर की पौड़ी पर गंगा आरती
- ऋषिकेश में राम झूला और त्रिवेणी घाट
- मथुरा और वृंदावन
- अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर और सरयू नदी
कितना होगा किराया?
आपको बता दें कि इकोनॉमी क्लास में स्लीपर से यात्रा के लिए 33 फीसदी रियायत के साथ हर यात्री को 17 हजार 900 रुपये किराया देना होगा। इस ट्रेन में 11 स्लीपर कोच और एक पेंट्री कार कोच होंगे। इसके अलावा, अगर दस लोगों की टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो हर यात्री को 500 रुपये की छूट दी जाएगी।
कहां-कहां से पकड़ सकते हैं ट्रेन?
इस टूर पैकेज का लाभ उठाने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, रामपुरहाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और पटना है। वह इन स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं और वापिस आते समय यहां उतर सकते हैं।
कहां कर सकते हैं बुकिंग?
IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ-साथ बुकिंग से जुड़ी पूछताछ के लिए यात्रा करने का मन बना रहे लोग 8595937731 और 8595937732 पर कांटेक्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते में करें भारत से UAE का हवाई सफर, इन तारीखों पर ही वैलिड है ऑफर
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
7 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
9 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
12 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
14 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
15 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
23 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
25 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
26 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
26 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines