विदेश में घूमने का सपना रह किसी का होता है। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिससे आप थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर घूम सकते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित थाईलैंड अपनी खूबसूरत समुद्री किनारों, नाइटलाइफ, बाजारों और मेहमान नवाजी के लिए दुनियाभर में फेमस है।
भारतीय सैलानियों के बीच ये देश काफी लोकप्रिय है और अब IRCTC यहां पर घूमने का मौका दे रहा है। IRCTC के इस टूर का नाम थ्रिल्लिंग थाईलैंड है, जिस पैकेज के तहत आप बैंकॉक और पटाया जैसे शानदार शहरों की सैर कर सकते हैं। बता दें कि ये पैकेज पूरी तरह फ्लाइट बेस्ट है और इसमें यात्रा से लेकर होटल और खाने-पीने तक की सभी सुविधाएं शामिल हैं।
बैंकॉक और पटाया रुकने की व्यवस्था
1. डेली ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।
2. स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर कराया जाएगा।
3. एयरपोर्ट ट्रांसफर और ट्रैवल इंश्योरेंस को भी इस पैकेज में शामिल किया गया है।
IRCTC News
क्या है पैकेज की कीमत?
1. एक व्यक्ति के लिए 54,700 रुपए तय किए गए हैं।
2. दो या तीन लोगों के साथ बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 47,800 रुपए देने होंगे।
3. वहीं, 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 40,800 रुपए तय किए गए हैं।
कैसे करें बुकिंग?
अगर आप भी इस ट्रिप का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। या कस्टमर केयर पर कॉल करके भी अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
5 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
7 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
10 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
12 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
13 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
21 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
23 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
24 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
24 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines