IRCTC MP Tour Package: आईआरसीटीसी आए दिन घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप भी अपनी डेली लाइफ के स्ट्रेस से निकलने के लिए बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है। दरअसल, आईआरसीटीसी मध्य प्रदेश की की जानी-मानी धरोहरों और धार्मिक स्थलों की सैर करवा रहा है। अप्रैल में आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। जानें पैकेज की रकम से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स।
अगर लोग मध्य प्रदेश की धरोहर और संस्कृति को गहराई से जानने की चाह रखते हैं, तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज चुनना अच्छा रहेगा। इस तरह आप आसानी से और कम खर्चे में यात्रा कर सकते हैं।
इस पैकेज का नाम ‘Madhya Pradesh Maha Darshan’ है। यह 5 दिन और 4 रात की यात्रा है और इसके लिए हैदराबाद से इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज में उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर में रुकने का मौका दिया जाएगा।
कब से शुरू हो रहा टूर पैकेज?
जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को इस पैकेज का मौका 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मिलने वाला है। यह मध्य प्रदेश के जाने-माने धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा मौका है। उज्जैन और ओंकारेश्वर के धार्मिक महत्व के साथ-साथ यात्री को इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भी आनंद मिल सकेगा।
मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं?
इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे:
- फ्लाइट से इकोनॉमी क्लास वाली टिकट, जो आने-जाने यानी दोनों तरफ की होगी।
- होटल की सुविधा।
- ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों सुविधा।
- इसके साथ-साथ ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के करना चाहते हैं दर्शन, तो IRCTC लाया है टूर पैकेज
टूर पैकेज की रकम कितनी है?
आईआरसीटीसी द्वारा टूर पैकेज के दाम अलग-अलग हैं:
अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले यात्रा करते हैं तो 33,350 रुपए देने होंगे।
दो लोग यात्रा करते हैं तो उन्हें 26,700 रुपए प्रति व्यक्ति भरने होंगे।
तीन लोगों को 25,650 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क देना होगा।
बच्चों के लिए अलग से पैसे चुकाने होंगे। बेड के साथ (5-11 साल) 23,550 रुपए और बिना बेड के 21,450 रुपए चुकाने होंगे।
कैसे करें बुकिंग?
इस टूर पैकेज में बुकिंग करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा, आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी ट्रिप की बुकिंग करवा सकते हैं। इस पैकेज से जुड़ी और जानकारी पानी हो तो आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके जान सकते हैं।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines