IRCTC Char Dham Yatra Tour Package: हर साल श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा का बेसब्री से इंतजार होता है। इस समय गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुल चुके हैं। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो चार धाम यात्रा अच्छा ऑप्शन रहेगा। ऐसे में आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। अब आपको सिर्फ एक जगह बुकिंग करनी है और आसानी से यात्रा का लुत्फ उठा पाएंगे।
कब से शुरू हो रहा है टूर?
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Char Dham Yatra Ex Delhi है और वेबसाइट पर इसका कोड NDH24 है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा 1 जून 2024 से शुरू होगी। यात्री 14 मई 2022 से चार धाम की यात्रा पर जा सकेंगे।
Chardham yatra to delhi irctc tour package
कहां से शुरू होगी यात्रा?
इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसके बाद आपको बस से ट्रैवल करवाया जाएगा। यात्रियों को पहले यमुनोत्री फिर गंगोत्री, केदारनाथ और आखिर में बद्रीनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। यह पैकेज 11 रात और 12 दिन का है। इसमें खाने-पीने से लेकर, बस, होटल और घूमने के लिए खर्च शामिल है।
कितना आएगा खर्च?
- 2 लोग अगर साथ में यात्रा करें तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57000 रुपये है।
- 3 लोगों का ग्रुप एक साथ जाना चाहता है तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 50490 रुपये है।
- बच्चों के साथ ट्रैवल करने के लिए यात्रियों को अलग से 27000 रुपये देने होंगे।
आपको बता दें कि पैकेज के लिए बुकिंग करनी हो तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस लिंक पर जाकर डायरेक्ट टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: देश के सबसे ज्यादा बर्फबारी वाले शहर, घूमने के लिए हैं परफेक्ट स्पॉट
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines