किस देश का पासपोर्ट सबसे महंगा और सस्ता? जानें किस नंबर पर है भारत

Most Cheapest and Expensive Passport: विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा नहीं की जा सकती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि किस देश का पासपोर्ट सबसे महंगा और सस्ता है?  

Most Cheapest and Expensive Passport

Most Cheapest and Expensive Passport: जब भी विदश जाने की बात आती है, तो उसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। बिना पासपोर्ट के कोई भी व्यक्ति एक देश से दूसरे देश नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

लेकिन क्या आपको ये पता है कि एक व्यक्ति का पासपोर्ट बनवाने में कितने रुपए खर्च होते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं किस देश का पासपोर्ट सबसे महंगा है और किस देश का सबसे सस्ता?

विज्ञापन

किस देश का पासपोर्ट सबसे महंगा है?

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई फर्म कंपेयर द मार्केट एयू ने एक स्टडी की है, जिसमें उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे और सस्ते पासपोर्ट के बारे में बताया है। इसके अलावा स्टडी में अलग-अलग देशों के पासपोर्ट की कीमत से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।

विज्ञापन

स्टडी से पता चला है कि दुनिया में मैक्सिको का पासपोर्ट सबसे महंगा है। 10 सालों के लिए मैक्सिको पासपोर्ट की कीमत 231.05 अमेरिकी डॉलर है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का पासपोर्ट अगर आपको 5 साल के लिए लेना है, तो इसके लिए आपको 17.70 डॉलर यानी 1 हजार 474 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे।

किस देश का पासपोर्ट सबसे सस्ता है?

ऑस्ट्रेलियाई फर्म कंपेयर द मार्केट एयू के अनुसार, विश्व स्तर पर भारतीय पासपोर्ट सस्ते के मामले में दूसरा नंबर पर आता है। इसके अलावा एक साल के खर्चे के मामले में भी भारतीय पासपोर्ट सबसे किफायती है। अगर आपको दस साल के लिए भारतीय पासपोर्ट लेना है, तो इसके लिए आपको 18.07 डॉलर यानी 1 हजार 505 रुपए देने होंगे।

विज्ञापन

अगर आपको भारतीय पासपोर्ट एक साल की वैलिडिटी के साथ चाहिए, तो इसके लिए आपको मात्र 180 रुपए देने होंगे। एक साल की वैलिडिटी के हिसाब से भारतीय पासपोर्ट दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट है। भारतीय पासपोर्ट के बाद एक साल की वैलिडिटी के हिसाब से दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका का पासपोर्ट आता है। इसकी सालाना कीमत 254 रुपए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ