---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ 4-5 рдШрдВрдЯреЗ рдХреА рджреВрд░реА рдкрд░ рд╣реИрдВ рдпреЗ 5 рд╣рд┐рд▓ рд╕реНрдЯреЗрд╢рди, рдмреЗрд╣рдж рд╕рд╕реНрддреЗ рдореЗрдВ рдШреВрдорд┐рдП рд╡рд╣ рднреА рдПрдХ рджрд┐рди рдореЗрдВ

Hill Stations Near Delhi: рдЯреЗрдВрд╢рди рднрд░реА рд▓рд╛рдЗрдл рд╕реЗ рдереЛреЬрд╛ рдЖрд░рд╛рдо рдкрд╛рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЕрдЧрд░ рдЖрдк рдХрд╣реАрдВ рдкрд╛рд╕ рдореЗрдВ рдШреВрдордиреЗ рдХрд╛ рдкреНрд▓рд╛рди рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ, рддреЛ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рд╕рд┐рд░реНрдл 4 рд╕реЗ 5 рдШрдВрдЯреЗ рдХреА рджреВрд░реА рдкрд░ рдХреБрдЫ рд╣рд┐рд▓ рд╕реНрдЯреЗрд╢рди рд╣реИрдВред рдЬрд╛рдиреЗрдВ рд╡рд╣ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рдкрд╛рд╕ 5 рдмреЗрд╕реНрдЯ рд╣рд┐рд▓ рд╕реНрдЯреЗрд╢рди рдХреМрди-рд╕реЗ рд╣реИрдВ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Hill Stations Near Delhi: अगर आप भी गर्मी से परेशान हो चुके हैं और बच्चों को छुट्टियों में कहीं घुमाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन लंबी छुट्टी नहीं मिल रही। तो ऐसे में टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। आप दिल्ली से सिर्फ 4 से 5 घंटे ट्रेवल करके हिल स्टेशन का मजा ले सकते हैं। जानें वह 5 हिल स्टेशन जो वीकेंड पर घूमने के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन।

1. ऋषिकेश (Rishikesh)

---विज्ञापन---

ऋषिकेश, जिसे “विश्व की योग राजधानी” के नाम से जाना जाता है। यह गंगा नदी के किनारे एक खूबसूरत शहर है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर होने वाली गंगा आरती, खूबसूरत मंदिरों, कैफे और मैडिटेशन केंद्रों के लिए फेमस है। ऋषिकेश दिल्ली के पास ही के हिल स्टेशन में से एक है।

  • घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: लक्ष्मण झूला, बीटल्स कैफे, त्रिवेणी घाट
  • एन्जॉय करने लायक चीजें: राफ्टिंग, फोटोग्राफी, मंदिर
  • कैसे पहुंचें: दिल्ली से ऋषिकेश तक की रोड ट्रिप में NH 334 से लगभग 5-6 घंटे लगते हैं। हालांकि ऋषिकेश जाने के लिए कई ट्रेनें भी हैं।
  • दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 250 किमी

2. नाहन (Nahan)

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा यह शहर हरे-भरे नजारों से घिरा और ऐतिहासिक वास्तुकला से भरपूर है।

  • घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: रेणुका झील, सुकेती जीवाश्म पार्क, जैतक किला, चूड़धार चोटी
  • एन्जॉय करने लायक चीजें: फोटोग्राफी, ट्रैकिंग, नौकायन
  • कैसे पहुंचें: आप चंडीगढ़ या अंबाला तक ट्रेन या बस ले सकते हैं और फिर नाहन पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर ली जा सकती है।
  • दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 254 किमी

3. देहरादून (Dehradun)

---विज्ञापन---

यह उत्तराखंड का एक जाना-माना शहर है, जो शिवालिक रेंज से घिरा हुआ है। देहरादून रॉबर्स गुफा, टपकेश्वर मंदिर और सहस्त्रधारा जैसी जगहों के लिए भी फेमस है।

  • घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: सहस्त्रधारा, रॉबर्स गुफा, तपोवन मंदिर
  • एन्जॉय करने लायक चीजें: फोटोग्राफी, ट्रैकिंग, झरने
  • कैसे पहुंचें: दिल्ली से देहरादून की दूरी को रोड से लगभग 5 घंटे में तय किया जा सकता है।
  • दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 255 किमी

---विज्ञापन---

4. परवाणू (Parwanoo)

यह हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो अपने सुहावने मौसम के लिए मशहूर है। हिमालय से घिरा, परवाणू काली माता मंदिर, मोरनी हिल्स, गोरखा किला और टिम्बर ट्रेल जैसी जगहों तक आसान पहुंच प्रदान करता है।

---विज्ञापन---
  • घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: डगशाई, काली माता मंदिर, गोरखा किला
  • एन्जॉय करने लायक चीजें: ट्रैकिंग, रोपवे की सवारी, माउंटेन बाइकिंग
  • कैसे पहुंचें: चंडीगढ़ या कालका पहुंचने के लिए ट्रेन या बस लें और फिर परवाणु पहुंचने के लिए बस या टैक्सी चुनें।
  • दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 260 किमी

5. लैंसडाउन (Lansdowne) 

लैंसडाउन उत्तराखंड के गढ़वाल में एक हिल स्टेशन है। भुल्ला झील, टिप-इन-टॉप और सेंट मैरी चर्च जैसी जगहों से घिरा, लैंसडाउन नेचर लवर्स और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेस्ट स्पॉट है।

---विज्ञापन---
  • घूमने के लिए जानी-मानी जगहें: टिप एन टॉप, भुल्ला झील, दरवान सिंह रेजिमेंटल संग्रहालय, सेंट जॉन चर्च
  • एन्जॉय करने लायक चीजें: कैम्पिंग, बोटिंग, सफारी, बर्ड-वॉचिंग
  • कैसे पहुंचें: दिल्ली से कोटद्वार के लिए बस लें और फिर लैंसडाउन पहुंचने के लिए टैक्सी किराए पर लें।
  • दिल्ली से हिल स्टेशन की दूरी: 250 किमी

First published on: Apr 08, 2024 05:02 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola