High Speed Rail Service Holi: आरआरटीसी की हाई स्पीड रेल सेवा होली के दिन भी जारी रहेगी। एनसीआरटीसी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि होली पर्व पर लोगों के आवागमन को देखते हुए सेवाएं बहाल रखी जाएंगी। इन ट्रेनों का नाम नमो भारत ट्रेन रखा गया था और गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके प्रथम चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नमो भारत ट्रेन सेवाएं वर्तमान में 34 किमी के सेक्शन में संचालित की जा रही हैं। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों पर 15 मिनट की फ्रिक्वेन्सी पर ट्रेनें यात्रियों के लिए संचालित हो रही हैं।
होली के दिन शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी उपलब्ध
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित सेक्शन में नमो भारत ट्रेन सेवाएं होली के दिन 25 मार्च सोमवार को शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन शाम चार बजे परिचालन शुरू करेगी और आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों यानी साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ से रात आठ बजे प्रस्थान करेगी।
आरआरटीएस से आच्छादित होगा एनसीआर
प्रदूषण से छुटकारा दिलाने और सुगम आवागमन के लिए एनसीआरटीसी पूरे एनसीआर में रैपिड रेलों का जाल बिछा रहा है। यह ट्रेनें उच्च सुविधाओं से युक्त है और इनकी सबसे खास बात यह है कि इनमें यात्रा करने के दौरान कहीं भी ट्रेन बदलने की जरुरत नहीं पड़ती। केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी से इस योजना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
यूपी, दिल्ली और राजस्थान का है 12 फीसद योगदान
इन ट्रेनों का संचालन राजधानी दिल्ली से जुडे़ राज्यों को एक ही परिवहन व्यवस्था से जोड़ने के लिए किया गया है। इसमें दिल्ली, यूपी और राजस्थान राज्यों का 12-12 फीसद योगदान है, बाकी योगदान केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। एनसीआरटीसी का दावा है कि ट्रेन की सीट और परिवहन सुविधाओं को बिलकुल हवाई जहाज की सीटों जैसा ही आराम दायक बनाया गया है। इन ट्रेनों के संचालन से जहां आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं एक जगह से दूसरे जगह यात्रा की समय सीमा अत्यंत कम हो जाएगी।
संबंधित खबरें
बावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
11 hrs agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों और परिवार के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर
2 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूम सकते हैं ये डेस्टिनेशन
3 days agoTravel Tips: राजस्थान में भी है हरियाली का खजाना, इन जगहों की खूबसूरती कर देगी हैरान
11 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक… खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, अकेले सफर में नहीं होगी बोरियत
13 days agoHyderabad Travel: विदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
14 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका
14 days agoMonsoon Travel Tips: बारिश में मसूरी-मनाली के कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
15 days agoGanesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर दिल्ली के इन मंदिरों में दिखती है खास रौनक, दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ जरूर जाएं
17 days agoMen No Entry In Temples: भारत के ये मंदिर महिलाओं के लिए हैं बहुत खास, पुरुषों को नहीं मिलती एंट्री, जानिए वजह
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines