Hidden Gem: उत्तर प्रदेश का रामपुर भले ही दूसरी प्रमुख जगहों की तरह मशहूर नहीं हो, लेकिन यह इतिहास और संस्कृति से भरपूर है। यहां स्थित रजा लाइब्रेरी को एशिया की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी तरह से संरक्षित लाइब्रेरियों में से एक माना जाता है। हाल ही में महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने इस अनोखी लाइब्रेरी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद यह लाइब्रेरी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
खोज के पीछे की कहानी
आनंद महिंद्रा की रुचि तब जागी जब उन्होंने लंदन में विलियम कॉलिन्स बुक्स से जुड़े लेखक सैम डेलरिम्पल का एक ट्वीट देखा। डेलरिम्पल कुछ साल पहले भारत आए थे और वह रामपुर घूमने भी गए थे। हाल ही में, उन्होंने ट्विटर पर रजा लाइब्रेरी की एक अद्भुत तस्वीर शेयर करते हुए इस लाइब्रेरी को शानदार बताया है और कहा कि वो शर्मिंदा है, उन्हें इसके बारे में पहले नहीं पता था। रामपुर की यह जगह देखने लायक है।
रजा लाइब्रेरी
रामपुर रजा लाइब्रेरी की स्थापना 1774 में नवाब फैज़ुल्लाह खान द्वारा इंडो-इस्लामिक शिक्षा और कला के केंद्र के रूप में की गई थी। नवाबों के संरक्षण में यह जगह विद्वानों, कवियों, चित्रकारों और संगीतकारों के लिए एक स्वर्ग बन गई। जिसने इस संस्कृति को बढ़ावा दिया। इसकी बेशकीमती संपत्तियों में पेंटिंग, ताड़ के पत्तों की पांडुलिपियां और भारतीय और विदेशी भाषाओं में 60,000 से ज्यादा पुस्तकें शामिल हैं।
पुस्तकालय से अलग रामपुर की विरासत
रामपुर जिसे पहले मुस्तफाबाद के नाम से जाना जाता था केवल एक साहित्यिक केंद्र नहीं है। यह शहर जो भारत की राजधानी से लगभग 200 किमी दूर स्थित है अपनी ऐतिहासिक स्मारकों, मशहूर डिस्टिलरी और रामपुरी चाकू के लिए जाना जाता है। यहां पहले एक चाकू बाजार हुआ करता था लेकिन अब यहां केवल कुछ ही चाकू की दुकानें बची हैं। फिर भी एक 6.10 मीटर लंबे रामपुरी चाकू का स्टेचू चौराहे पर खड़ा है जिसे 52.52 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है और जिसने दुनिया के सबसे बड़े चाकू का खिताब अपने नाम किया है।
रामपुर में क्या है खास ?
रामपुर की संस्कृति इसकी परंपराओं तक फैली हुई है जो मुगल, अवधी और एशियाई स्वादों से गहराई से प्रभावित है। शहर का खास खाना रामपुरी कोरमा जिसे तार-गोश्त के नाम से भी जाना जाता है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। कबाब रामपुरी खाने में सबसे ज्यादा मशहूर हैं। सीक कबाब और शमी कबाब अपने बारीक कटे हुए मांस और सुगंधित मसालों के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं।
एक बार इस खूबसूरत जगह पर जरूर जाएं और यहां मिलने वाली हर खास चीज का आनंद लें।
यह भी पढ़ें: मेट्रो से कितनी अलग है नमो भारत ट्रेन? जानें दोनों के बीच 11 बड़े अंतर
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
4 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
6 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
9 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
10 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
12 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
20 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
22 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
23 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
23 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines