News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Haridwar Tourist Place: गंगा के निर्मल जल में डुबकी लगाना हर की पौड़ी की आरती में खो जाना और पहाड़ों की ठंडी हवा में सुकून पाना ये सब हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन क्या सिर्फ 500 रुपये में हरिद्वार घूमना संभव है? आइए प्लानिंग करके देखते हैं।
हरिद्वार जाने के लिए सबसे सस्ता और किफायती तरीका है जनरल ट्रेन या बस से यात्रा करना। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो जनरल ट्रेन टिकट 145 रुपये में सेकंड सीटर मिल जाएगी। बस का किराया भी 369 रुपये है। मगर आप शेयरिंग ऑटो का ऑप्शन भी आजमा सकते हैं जिससे आपकी जेब पर काफी कम दबाव पड़ेगा।
अगर बजट कम है तो होटल भूल जाइए। हरिद्वार में कई धर्मशालाएं और आश्रम मुफ्त या मात्र 50 रुपये में रुकने की सुविधा देते हैं या फिर आप गंगा घाट पर खुले में सोने का भी अनुभव ले सकते हैं अगर मौसम सही हो तो।
हरिद्वार में सस्ते और स्वादिष्ट खाने के लिए कई अच्छे विकल्प हैं जैसे की लोकल स्ट्रीट फूड:
हरिद्वार में घूमने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां की ज्यादातर जगहें मुफ्त एंट्री वाली हैं:
हरिद्वार में छोटी-छोटी चीजें बेहद सस्ते में मिल जाती हैं जैसे की चंदन की छोटी माला मात्र ₹350 में मिल जाएगी।
अगर आप जनरल ट्रेन से आना-जाना करेंगे तो ₹290 रूपये लगेंगे। अगर आप तीन समय पूड़ी-सब्जी खाएंगे तो कुल ₹270 लगेंगे। एक रात रूकने के 50 रूपये। अगर आप शॉपिंग न करें। जिस आश्रम में रूकेंगे वहीं मुफ्त में मिलने वाला खाना खाएं और मनसा देवी जाते समय केबल कार का इस्तेमाल न करें तो कुल ₹340 में आप मजे से हरिद्वार घूम सकते हैं। 160 रुपये बच भी सकते हैं।
तो देर किस बात की? बैग पैक करें और 500 रुपये में हरिद्वार की यात्रा का आनंद उठाएं। क्या आप भी ऐसा कोई बजट ट्रिप कर चुके हैं?
यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में क्यों नहीं होती मंगला आरती ? जानिए इस अद्भुत परंपरा का रहस्य
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।