Goa Trip in Low Budget: अगर आप भी गोवा घूमने जाना चाहते हैं। लेकिन पैसों की कमी के चलते नहीं जा पा रहे तो आज हम आपको बहुत ही कम बजट में गोवा घूमने जाने के प्लान के बारे में बताएंगे। दरअसल अब आप केवल 10,000 रुपए से भी कम में गोवा घूमने जा सकते हैं। जहां आप बागा बीच के साथ-साथ फ्ली मार्केट का भी मजा उठा पाएंगे। यहां आपको प्रकृति को करीब से देखने का तो मौका मिलेगा ही। इसी के साथ आपको सुकून भी मिलेगा, जिससे आपका दिमाग शांत हो जाएगा। इससे आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
आइए अब जानते हैं कि आप कैसे कम से कम बजट में गोवा का टूर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ट्रेन से सफर करना होगा। इसके अलावा शेयरिंग कैब और शेयरिंग होटल में रहना होगा। इसी के साथ स्कूटी भी चलानी होगी। लेकिन इस टूर में आपको मजा बहुत आएगा।
ये भी पढ़ें- सुकून की है तलाश, लेकिन घूमने में आड़े आ रहा पैसा? टेंशन नहीं, इन 5 आश्रमों पर रहना-खाना सब फ्री
ट्रेन
अगर आपको सस्ते में गोवा की सैर करनी है तो इसके लिए आप ट्रेन से गोवा जाएं। इसके लिए आप अपने घर से या फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से थिविम रेलवे स्टेशन की टिकट लें, क्योंकि गोवा के सबसे पास थिविम रेलवे स्टेशन ही है। यहां एक व्यक्ति की ट्रेन की टिकट करीब 800 से 1000 रुपए में आ जाएगी।
शेयरिंग कैब
थिविम रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद आप शेयरिंग कैब ले सकते हैं। इससे आपके बहुत ज्यादा पैसे बच जाएंगे। गोवा के नजदीकी होटल तक के लिए आप शेयरिंग कैब लें, जिसके लिए आपको लगभग 400 से 500 रुपए देने होंगे।
होटल
गोवा में एक रात रहने के लिए आप होटल में शेयरिंग रूम बुक कर लें। गोवा में आपको करीब 500 से 600 रुपए में एक रात के लिए होटल में शेयरिंग रूम मिल जाएगा। इसके अलावा आप शेयर हॉस्टल या फिर डॉरमेट्री रूम भी बुक कर सकते हैं।
स्कूटी
गोवा में किराए पर स्कूटी भी मिलती है। इसलिए सुबह उठने के बाद आप स्कूटी बुक कर लें, जिसका एक दिन का किराया लगभग 400 से 500 तक होता है। स्कूटी बुक करने के बाद पूरा गोवा आप स्कूटी से घूम सकते हैं। गोवा में आप सबसे पहले बागा बीच जाएं। यहां आपको समुद्र का बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर आपका बजट है तो आप यहां पैरासेलिंग और वाटर स्पोर्ट्स आदि का भी मजा उठा सकते हैं। आधा दिन बागा बीच पर बिताने के बाद आप टिटोस लेन गोवा क्लब जाएं। बता दें कि टिटोस लेन क्लब गोवा का सबसे फेमस नाइट क्लब है। इसके अलावा ये बागा बीच से भी बहुत करीब है। ऐसे में आराम से आप यहां पहुंच जाएंगे।
फ्ली मार्केट गोवा
गोवा की फ्ली मार्केट बहुत ज्यादा फेमस है। इसलिए एक बार यहां भी जरूर जाएं। यहां आपको अपने बजट में हर तरह का सामान मिल जाएगा। इसके अलावा यहां आप गोवा का फेमस खाना भी ट्राई करें। गोवा की फिश थाली, रोज आमलेट और चिकन काफ्रील बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है, तो गोवा से जाने से पहले ये तीनों चीजें जरूर खाएं।
ये भी पढ़ें- सस्ते में कीजिए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, भारतीय रेलवे ने IRCTC पर निकाला ऑफर
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
8 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
9 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
24 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
27 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
29 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
31 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
32 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
40 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
42 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
43 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines