News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Goa Tourism: गोवा अपने खूबसूरत समुद्री तटों, पार्टी लाइफ, पुर्तगाली विरासत और स्वादिष्ट सीफूड के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आपको लगता है कि गोवा घूमने के लिए जेब ढीली करनी ही पड़ेगी? अगर आप स्मार्ट ट्रैवल हैक्स अपनाएं तो बजट में भी एक यादगार गोवा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कम खर्च में भी गोवा का पूरा मजा लिया जा सकता है।
अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ऑफ-सीजन यानी फरवरी से अक्टूबर में जाएं। इस समय होटल्स और फ्लाइट्स के दाम कम होते हैं और आपको भीड़भाड़ से बचने का फायदा मिलेगा।
महंगे रिसॉर्ट्स और होटलों के बजाय आप होस्टल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में रुक सकते हैं। साउथ गोवा में लोकेशन-फ्रेंडली बीच हट्स भी मिलते हैं जो बजट में अच्छा ऑप्शन हैं।
गोवा में ट्रांसपोर्ट महंगा पड़ सकता है खासकर अगर आप टैक्सी लेते हैं। लेकिन यहां दी हुई कुछ ट्रिक्स से आप पैसे बचा सकते हैं:
गोवा में पोर्क विंदालू, बेबिन्का और फिश करी बेहद मशहूर हैं। लेकिन महंगे रेस्टोरेंट्स की बजाय इन जगहों पर खाना खाएं:
गोवा में ऐसी कई जगहें हैं जहां एंट्री फ्री या बेहद सस्ती होती है:
गोवा में खरीदारी का असली मजा लोकल मार्केट्स में है। लेकिन यहां स्मार्ट शॉपिंग करें:
अगर आप वाटर स्पोर्ट्स करना चाहते हैं तो बीच पर मौजूद एजेंट्स से डील न करें। लोकल टूर ऑपरेटर्स से ऑनलाइन बुकिंग करें जिससे आपको डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफ-सीजन में रेट कम होते हैं इसलिए उस समय बुक करें।
गोवा की नाइटलाइफ महंगी हो सकती है लेकिन कुछ तरीके अपनाकर आप इसे बजट में एंजॉय कर सकते हैं:
तो अब इंतजार किस बात का? अपना बैग पैक करें और बजट में गोवा की मस्ती का लुत्फ उठाएं।
यह भी पढ़ें: इतिहास की जान और जायके से भरपूर नवाबों का शहर, जानें बेस्ट टूरिस्ट और फूड डेस्टिनेशन
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।