Famous Vegetarian Thali of Delhi: भारतीय व्यंजन की तो बात ही अलग है। यहां के खाने में जो रंग और स्वाद देखने को मिलता है। वो किसी और देश के खाने में देखने को नहीं मिलता है। भारतीय व्यंजन स्वाद में जितना अच्छा होता है, उतना ही इनकी सामग्रियों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसी वजह से दूर-दूर से लोग यहां खाना खाने आते हैं। दिल्ली की वेजिटेरियन थाली भी बहुत ज्यादा फेमस है।
इसलिए आज हम आपको दिल्ली की 5 ऐसी फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको 77 से लेकर 3000 तक भारतीय थाली का स्वाद चखने को मिलेगा। इन जगहों पर जाकर आप बहुत ही कम रुपए में पेट भर खाना खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सस्ते में कीजिए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, भारतीय रेलवे ने IRCTC पर निकाला ऑफर
1. हरियाणा अतिथि गृह
हरियाणा अतिथि गृह, दिल्ली में स्थित है। यहां आपको वेटेरियन में एक से बढ़कर एक खाने की थाली मिलेगी। यहां सबसे कम में 77 रुपए की थाली है। 77 रुपए की इस थाली में आपको छोले, कड़ी, मिक्स वेज, राइस, रायता, सैलेड और घी वाली दो रोटी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर लस्सी भी मिलती है, जिसके लिए आपको सिर्फ 21 रुपए देने होंगे।
2. हिमाचल भवन धाम
दिल्ली के मंडी हाउस में हिमाचल भवन धाम है। हिमाचल भवन में केवल और केवल 30 रुपए में थाली मिलती है। इस थाली में मीठे चावल, दाल चना, सेतु वड़ी, राजमा मद्रा, चना रंथा, खेरू, राइस, मिस्सी और तंदूरी रोटी होती है। इसी के साथ इस थाली में प्याज और मिर्च भी दी जाती है।
3. बोंग फेस्टा
दिल्ली के वसंत कुंज में एक महिला अपने घर में रसोई घर चलाती है। उनकी रसोई का नाम है बोंग फेस्टा। बोंग फेस्टा में आपको एक से बढ़कर एक थाली मिलेंगी। बोंग फेस्टा में एक स्पेशल थाली मिलती है, जिसमें आपको चावल, दाल, कालू भाजा, डाका डालना,आलू पोस्तो, मिक्स वेज, पूड़ी, पराठा, टमाटर खजूर की चटनी, सोनदेश और वेटेरियन चाप मिलेगी। बोंग फेस्टा की खास बात ये है कि ये पूरी दिल्ली एनसीआर में होम डिलीवरी करती हैं।
4. अमर ज्योति रेस्टोरेंट
दिल्ली के सरोजनी नगर में अमर ज्योति रेस्टोरेंट है। जो कि बहुत फेमस है। अमर ज्योति रेस्टोरेंट की पंजाबी थाली बहुत ज्यादा फेमस है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां की स्पेशल पंजाबी थाली में चावल, सैलेड, मसाला रायता, साग, दाल मक्खनी, पनीर मक्खनी और एक लच्छा पराठा दिया जाता है।
5. आर्दोर 2.1
दिल्ली के कनॉट प्लेस में आर्दोर 2.1 रेस्टोरेंट है। यहां 56 इंच की बाहुबली थाली मिलती है, जिसमें 56 तरह के भोग मिलते हैं। यहां बाहुबली वेज थाली की कीमत 2,599 रुपए है, जबकि नॉनवेज बाहुबली थाली की कीमत 2,899 रुपए प्लस टैक्स है। इस 56 भोग में आपको छाछ, जलजीरा, रोस वोटर, पापड़, आचार, सैलेड, पापड़ी चाट, प्याज, रायता, चटनी, मिर्ची, सोया चाप, पनीर मक्खनी, दाल तड़का, आलू जीरा, आलू लबाबदार, कश्मीर दम आलू, मलाई कोफ्ता, छोले, कॉन पालक, दाल मक्खनी, गोभी मटर, कड़ी पकोड़ा, वेज बिरयानी, स्टीम राइस, गुलाब जामुन, हरियाली टिक्का, सोया चाप, पनीर टिक्का, वेज कटलेट और ब्रेड बास्केट खाने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- IRCTC का सबसे सस्ता टूर पैकेज, महाशिवरात्रि से पहले करें 40 फीट ऊंची शिव-पार्वती की मूर्ति के दर्शन
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines