Diwali 2024: रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2024 को मनाया जाएगा। भारत के हर राज्य में दिवाली को अनोखे तरीके से मनाया जाता है। दिवाली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदुओं के लिए, यह त्योहार भगवान राम के रावण पर विजय पाने के बाद 14 साल के वनवास के बाद अपने घर यानी अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। हालांकि, इस त्योहार को मनाने के लिए लोग कहीं भी हों, अपने घर पहुंचते हैं, मगर कुछ लोग फिर किसी कारण अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पाते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस-पास रहते हैं, तो दिवाली मनाने देश की इन लोकेशन्स पर जा सकते हैं। यहां के दिवाली उत्सव वर्ल्ड वाइड फेमस हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट
1. अयोध्या
दिवाली पर अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली का जश्न सबसे ऊपर रहता है। यह शहर 14 साल के वनवास के बाद राम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण की वापसी का प्रतिनिधित्व करता है। यहां हर साल, सरयू नदी के तट पर सैकड़ों दीये जलाए जाते हैं। इसके साथ-साथ रामायण के विषयों को दर्शाती हुई झांकियां भी निकलती हैं। इस साल यहां की दिवाली और भी खास होने वाली है क्योंकि राम लला के विराजमान होने के बाद, यह अयोध्या की पहली दिवाली होगी।
2. वाराणसी
दिवाली की धूम वाराणसी में भी खूब होती है। यहां दिवाली के अवसर पर पूरे हफ्ते जश्न मनाया जाता है। इस शहर को अपने ऑल ओवर द वर्ल्ड फेमस दशाश्वमेध घाट के लिए जाना जाता है। कहते हैं, यहां आने वाले सैलानियों ने अगर गंगा आरती नहीं देखी, तो फिर क्या देखा। यहां दिवाली पर रातभर बाजार सजे रहते हैं, पटाखे जलाए जाते हैं। वाराणसी में आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
3. उदयपुर
उदयपुर झीलों के शहर के नाम से मशहूर देशभर में मशहूर है। यह जगह दिवाली मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। इस शहर के लोग आसमान में लालटेन और आतिशबाजी करते हैं, यहां के अलग-अलग पैलेस में दिवाली के कई रंगीन और भव्य उत्सव आयोजित किए जाते हैं। आप अपने परिवार के साथ भी उदयपुर में दिवाली मनाने के लिए जा सकते हैं।
4. ऋषिकेश
दिल्ली और आस-पास के लोग साल में 2-3 बार यहां घूमने चले ही जाते होंगे। हालांकि, हर साल दिवाली मनाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। ऋषिकेश के साथ-साथ लोग दिवाली के मौके पर हरिद्वार जाकर गंगा में डुबकी भी लेते हैं। ऋषिकेश में मौजूद होटल, रिजॉर्ट और क्लब दिवाली के लिए एक से एक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
5. जयपुर
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में भी दिवाली की एक अलग रौनक होती है। त्योहार के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग में रंग दिया जाता है। कुछ लोग तो दिवाली से पहले खासतौर पर यहां जाकर दिवाली के लिए शॉपिंग भी करते हैं। यहां के रजवाड़े खानदान दिवाली, गोवर्धन से लेकर अन्नकुट और भाईदूज को धूमधाम से मनाते हैं। जयपुर में पटाखों और आतिशबाजी का भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
11 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
14 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
17 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
25 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
27 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
28 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
28 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines