Delhi Wow Carnival: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को खास बना सकते हैं। इसके अलावा आए दिन दिल्ली में जगह-जगह मेलों का भी आयोजन किया जाता है।
इस समय दिल्ली में WOW Carnival लगा हुआ है, जहां शॉपिंग करने के साथ आप झूले झूलने का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा इस मेले में आपको कई ओर खास चीजें भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं दिल्ली के इस मेले में क्या-क्या खास है?
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नहीं देखा होगा ऐसा म्यूजियम! एंट्री करते ही दिखेंगी अलग-अलग तरह की टॉयलेट सीट
दिल्ली में WOW Carnival कहां पर खुला है?
दिल्ली के पश्चिम विहार में भेरा एनक्लेव, रेडिसन ब्लू होटल के पास दशहरा मैदान में WOW Carnival लगा हुआ है। यहां पर दो-दो बड़े-बड़े अंडरवाटर टनल एक्वेरियम बनाए गए हैं। अंडरवाटर टनल एक्वेरियम में एक से बढ़कर कई छोटी-बड़ी रंग-बिरंगी मछलियां है। यहां पर आप अंडरवाटर फिश एक्वेरियम के साथ फोटो या वीडियो भी क्लिक करावा सकते हैं।
इसके अलावा यहां पर दुबई के बुर्ज खलीफा और फ्रांस के एफिल टावर की भी झलक देखने को मिलेगी। हर उम्र के लोगों के लिए यहां पर छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। शॉपिंग और खाना खाने के भी कई स्टॉल हैं। मेले में खासतौर पर आए लोगों के लिए कई फोटो बूथ बनाए गए है। जहां आप अपनी फोटो और वीडियो क्लिक करा सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से कोई पैसे नहीं देने होंगे।
WOW Carnival के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
मेले घूमने के लिए आपको एंट्री के तौर पर 100 रुपए देने होंगे। यहां पर आप मेट्रो से भी आ सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन है। यहां पर आप कार और टू व्हीलर से भी आ सकते हैं। टू व्हीलर को पार्क करने के लिए 20 रुपए और 4 व्हीलर के लिए 50 रुपए का किराया तय किया गया है।
यह मेला बीते कई दिनों से चल रहा है, जो 30 मई तक दिल्ली में लगा रहेगा। यहां पर आप रोजाना शाम 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- यहां खुला Vintage Theme Cafe, 90 के दशक के खाने से लेकर तरह-तरह की चीजों तक का लें मजा
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
12 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
13 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
28 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
30 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
33 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
35 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
36 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
44 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
46 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines