---विज्ञापन---

ट्रैवल एंड टूरिज्म

बच्चों के साथ मनानी है छुट्टी? तो कर सकते हैं दिल्ली की इन जगहों पर सस्ते में सैर

Cheapest Places to Visit Delhi: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और आप दिल्ली में रहते हैं, तो आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 30 रुपए से भी कम में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

Delhi Best Places to Visit: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद हैं। जहां आप अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं। कुछ जगह तो ऐसी भी हैं, जहां घूमने के लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

आज हम आपको दिल्ली में मौजूद 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बहुत ही कम पैसों में घूम सकते हैं। 3 जगह तो ऐसी भी हैं, जहां एंट्री फीस फ्री है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मुफ्त में करें Delhi की सैर! एक या दो नहीं इन 25 जगहों पर एंट्री है बिल्कुल फ्री

लाल किला

अगर आपकी दिलचस्पी प्राचीन चीजों को देखने में हैं, तो आपको लाल किला एक बार जरूर देखने जाना चाहिए। इतिहास काल में बनाया गया लाल किला अपनी कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण जहांगीर के बेटे शाहजहां ने करवाया था। यहां पर प्राचीन इमारतों के साथ-साथ मस्जिद और पार्क भी हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

---विज्ञापन---

सोमवार के अलावा लाल किला हफ्ते के 6 दिन सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुला रहता है। खास बात ये है कि अगर आप लाल किला घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मात्र 10 रु एंट्री फीस के तौर पर देने होंगे। वहीं 15 साल से कम बच्चों की एंट्री फ्री है। हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए के 250 रुपये का शुल्क तय किया गया है।

इंडिया गेट

दिल्लीवासियों के बीच इंडिया गेट बहुत लोकप्रिय है। जो भी व्यक्ति एक बार दिल्ली आता है, वो इंडिया गेट जरूर जाता है। इंडिया गेट में घूमने के लिए आपको एक भी रुपए नहीं देने होते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Just4DelhiNCR (@just4delhincr)

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार को देश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक माना जाता है। साल 1193 में कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसका निर्माण करवाया था। दोस्तों या परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कुतुब मीनार एक बेस्ट ऑप्शन है।

---विज्ञापन---

पर्यटकों के लिए ये सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। सिर्फ सोमवार को बंद रहता है। भारतीय पर्यटकों के लिए कुतुब मीनार की एंट्री फीस मात्र 30 रुपए है, जबकि विदेशी पर्यटकों को टिकट के तौर पर 500 रुपए देने होते हैं।

अक्षरधाम मंदिर

नई दिल्ली में मौजूद अक्षरधाम मंदिर का नाम देश के प्रसिद्ध मंदिरों में आता है। पूरे मंदिर पर कमाल की कलाकृतियां की गई है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह मंदिर भी सोमवार को बंद रहता है, जबकि बाकी दिन सुबह 9:30 से लेकर शाम 6:30 तक खुला रहता है।

---विज्ञापन---

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद का नाम भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में आता है, जिसे शाहजहां ने बनवाया था। ये मस्जिद इतनी बड़ी है कि यहां पर एक बार में 25,000 लोग साथ में बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं। यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है।

ये भी पढ़ें- सस्ते में कीजिए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, भारतीय रेलवे ने IRCTC पर निकाला ऑफर

First published on: Apr 25, 2024 12:06 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola