Char Dham Yatra helicopter booking process and price: देशभर में लाखों श्रद्धालुओं का तीर्थ स्थलों पर जाकर भगवान के दर्शन करने का सपना होता है। हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा को सबसे बड़ी यात्रा माना जाता है। भक्त इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं और दूर-दूर से यात्रा करने पहुंचते हैं। उत्तराखंड में भी एक चार धाम यात्रा होती है, जिसका काफी महत्व माना जाता है। इस बीच, जानें कि चारधाम यात्रा के लिए कैसे बुक करें चॉपर और इससे जुड़ी बाकी जानकारी?
चारधाम यात्रा की तारीखें क्या हैं?
आपको बता दें कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री को चार धाम कहते हैं, जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो चुकी है। इस साल 20 अप्रैल से यह शुरू हो चुकी है। आईआरसीटीसी द्वारा चॉपर से चार धाम की यात्रा के लिए पहले और तीसरे फेज की बुकिंग अभी चल रही है। इसमें पहला फेज 10 मई से लेकर 20 जून तक है, तो वहीं तीसरा फेज 15 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक का है। आईआरसीटीसी द्वारा जानकारी दी गई कि 21 जून से लेकर 14 सितंबर तक की यात्रा की दूसरे फेस की बुकिंग की डेट्स जल्द घोषित कर दी जाएंगी।
चारधाम यात्रा के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर?
- आपको सबसे पहले आपको https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php साइट पर जाकर अकाउंट बनाना होगा।
- लॉगिन करके यात्रा के लिए रजिस्टर करें। अगर ग्रुप के लिए रजिस्टर्ड किया है, तो ग्रुप आईडी दी जाएगी और अगर इंडिविजुअल रूप में रजिस्टर किया है, तो इंडिविजुअल आईडी मिलेगी।
- अब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चाॅपर बुकिंग कर सकते हैं।
- आईआरसीटीसी के जरिए चाॅपर की बुकिंग करने के लिए www.heliyatra.irctc.co.in पर जाएं।
- इसके बाद साइन अप पर क्लिक करें, जहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य और पासवर्ड जैसी डिटेल्स डालकर अकाउंट बना लें।
- लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके फोन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
- अपना ग्रुप आईडी और इंडिविजुअल आईडी डालकर आगे बढ़ें।
- अब आप हेलीकॉप्टर का टाइम स्लॉट चुन सकते हैं।
- आईडी कार्ड का नंबर डालें, जो यात्रा के लिए दिया गया है
- फिर पेमेंट करें और पेमेंट पूरी होने के बाद आप टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?
इसमें हेलीकॉप्टर का किराया अलग-अलग है। क्षेत्रीय कार्यालय में भी इसकी बुकिंग की जा रही है। अब तक लगभग साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग बुकिंग करवा चुके हैं।उत्तराखंड टूरिज्म वेबसाइट www.euttaranchal.com पर जाकर आप किराया देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines