Char Dham Yatra 2024 Registration Process: अगर आप इस बार उत्तराखंड चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द-से-जल्द रजिस्ट्रेशन करवा लें। इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 8 अप्रैल से शुरू हो चुका है। उत्तराखंड सरकार द्वारा टोल-फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए हैं, जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सरकार की तरफ से किसी भी यात्री को रजिस्ट्रेशन के बिना चार धाम पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में, चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह जरूरी है कि वह यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र और बाकी राज्यों से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री समेत चार धामों पर जाने वाले यात्रियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
उत्तराखंड 4 धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यात्रा पर जाने की सोच रहे श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/chardham-yatra-uttarakhand.php पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद Chardham Darshan Live पर क्लिक करें। इसके बाद https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/signin.php पर जाकर डिटेल भरें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले https://www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा।
- चारधाम यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/लॉग-इन फॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए रजिस्टर/लॉग इन पर क्लिक करें।
- खुद से जुड़ी जानकारी भरने के लिए नई विंडो खुलेगी।
- मोबाइल और ईमेल के माध्यम से ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके जरिए वेरिफिकेशन होगा।
- फोन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर लें।
- स्क्रीन पर एक पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड दिखाई देगा, एड पिलग्रिम या टूरिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके विंडो खोलें।
- इस फॉर्म में टूर का प्रकार, टूर का नाम, ट्रैवल डेट, यात्रा करने वालों की संख्या और डेस्टिनेशन की डेट डालकर सेव करें।
- बाद में टूर के नाम, डेट्स और डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी के साथ एक विंडो दिखेगी।
- पिलग्रिम एड बटन पर क्लिक करके तीर्थयात्री की जानकारी भर सकते हैं।
- प्रोसेस पूरा होने के बाद एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक एसएमएस आएगा।
- अब चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर पाएंगे।
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है तो कई डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं। इसके लिए पहचान पत्र मांगा जाता है। जैसे: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट। यात्रा रजिस्ट्रेशन को यात्रा ई-पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड से भी जाना जाता है। इसके जरिए पूरी यात्रा में खाने और रहने जैसी फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 days agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
16 days agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
32 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
34 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
37 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
38 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
40 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
48 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines